नदी में नहाने गये युवक के हाथ आ गया मगरमच्छ , जान बचाकर उल्टे पांव भगा...
त्वरित ख़बरें - सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

देश : सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जो लोगों को हैरान कर देता है। कई बार ये नज़ारे इतने डरावने होते हैं कि देखने वालों की रूह कांप जाती है। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। यह वीडियो एक व्यक्ति के साथ हुई खौफनाक घटना को दिखाता है।

नदी में नहा रहे व्यक्ति के साथ खौफनाक घटना

वीडियो में नजर आ रहा है कि एक व्यक्ति नदी में नहाने उतरा है। वह मजे से पानी में गोते लगा रहा होता है और उसी समय उसकी नाव पर बैठे उसके दोस्त उसका वीडियो बना रहे होते हैं। तभी अचानक व्यक्ति को अपने पैरों के पास हलचल महसूस होती है। जब वह जिज्ञासावश अपना हाथ पानी में डालता है और उस चीज़ को पकड़कर बाहर निकालता है, तो उसके होश उड़ जाते हैं।

हाथ लगाया तो मगरमच्छ पकड़ लिया

दरअसल, नदी के अंदर एक मगरमच्छ चुपचाप तैरता हुआ व्यक्ति के पास आ गया था। अनजाने में उस व्यक्ति ने मगरमच्छ को पकड़ लिया और जब उसने उसे पानी से बाहर निकाला, तो डर के मारे तुरंत उसे वापस नदी में फेंक दिया। इसके बाद वह घबराते हुए तेजी से तैरकर अपनी नाव की ओर भागा। इस पूरी घटना को देखकर लोग दंग रह गए कि आखिर वह व्यक्ति इतने बड़े खतरे से बच कैसे गया। क्या मगरमच्छ हमला करने के मूड में नहीं था?

लोगों की प्रतिक्रियाएं

वीडियो देखने के बाद लोग अलग-अलग अंदाज में प्रतिक्रिया दे रहे हैं। किसी ने लिखा, "लगता है यमराज छुट्टी पर हैं।" वहीं, एक अन्य यूजर ने मजाक में कहा, यह व्यक्ति खुद यमराज लग रहा है, अपनी सूची जांचने आया होगा।" किसी ने तो यहां तक लिखा, "अब यह आदमी जीवन में कभी नदी में नहीं उतरेगा।" यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @_adultgram_ नामक अकाउंट से साझा किया गया है और इसे लाखों लोग देख चुके हैं, जबकि हजारों ने इसे लाइक किया है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations