नागरिक आपुर्तिनिगम के नियुक्त ठेकेदार के विरोध में हमालो व मजदूरों  द्वारा विरोध प्रदर्शन
त्वरित ख़बरें - रिपोर्टिंग तामेश दास सोनवानी छत्तीसगढ़ संवाददाता / हरीश साहू सिटी रिपोर्टर

दुर्ग /  छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउस नागरिक आपूर्ति निगम में हमालो  के द्वारा लोडिंग एवं अनलोडिंग सी .एम .आर. अनलोडिंग स्टेकिंग  का कार्य लगभग 40 से 45 वर्षों से करते आ रहे हैं l इसी कार्य के करने से  मजदूरों के परिवार का भरण पोषण एवं बच्चों की पढ़ाई लिखाई उनके काम पर ही निर्भर थी, इतने वर्षों में आज तक किसी तरह की शिकायत का मौका इन हमालो  या मजदूरों के द्वारा नहीं दिया गया जुलाई 2022 में नागरिक आपूर्ति निगम के द्वारा नियुक्त  ठेकेदार द्वारा हिंदू फर्म के नाम से ठेका लिया गया हिंदू युवा मंच के प्रमुख गोविंद राज नायडू एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी द्वारा  अभद्र व्यवहार एवं मारपीट कर भगा देने की धमकी दी गई | इस स्थिति में जितने हमाल कार्यरत हैं उनका सोचना है कि उनके पीछे या काम ना रहने पर उनके परिवार का क्या होगा | स्टेट वेयरहाउस में लगभग 110 हमालो के द्वारा हमाली  का कार्य किया जा रहा है | ऐसे में काम ना होने की स्थिति में हमालो का परिवार सड़क पर आ जाएगा | ऐसी स्थिति बनी रहे तो  हमालो  का कहना है बच्चो एवं परिवार के साथ स्टेट वेयरहाउस के गेट पर बैठकर धरना प्रदर्शन करेंगे और इसका पूरा - पूरा जबाबदार नागरिक आपूर्ति निगम  प्रशासन की होगी  | हमालो  ने कलेक्टर एवं पुलिस महानिरीक्षक को आवेदन देकर भविष्य को देखते हुए कोई ठोस कदम उठाने का आग्रह किया है | 

दुर्ग के नागरिक आपूर्ति निगम में हमाल मजदूरों का धरना प्रदर्शन

YOUR REACTION?

Facebook Conversations