MP के निजी स्कूल संचालक की बेटी का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती .
त्वरित खबरें - कीर्ति देशमुख रिपोर्टिंग

भोपाल। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के बैराड़ निवासी एक निजी स्कूल संचालक की बेटी का राजस्थान के कोटा शहर से अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बदमाशों ने पिता के मोबाइल पर फोटो डालकर 30 लाख रुपए की फिरौती मांगी है। बदमाशों ने एक बैंक खाता भी छात्रा के पिता को दिया है। कोटा की विज्ञान नगर थाना पुलिस ने अज्ञात पर अपहरण का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक निजी स्कूल संचालक रघुवीर धाकड़ की 18 साल की बेटी काव्या पिछले 6 महीने से कोटा राजस्थान में नीट की तैयारी कर रही है। सोमवार की शाम रघुवीर धाकड़ के पास मोबाइल पर उसकी बेटी के हाथ पैर बंधे हुए फोटो आए और फोटो भेजने वाले ने मैसेज में बताया कि हमने तुम्हारी बेटी का अपहरण कर लिया है। बेटी को जिंदा देखना चाहते हो तो 30 लाख रुपए की व्यवस्था कर दो। बदमाश ऑनलाइन बैंक खाता नंबर भी दिया है। रघुवीर धाकड़ ने बदमाशों से कहा कि वह इतनी जल्दी इतना पैसा इकट्ठा नहीं कर पाएगा।

घटना के बारे में पुलिस को बता रहा है। इस पर बदमाशों ने जवाब दिया कि तुमको जिसे बताना है, बता दो, पैसा तो देना पड़ेगा नहीं तो हम तुम्हारी बेटी को मार देंगे। रघुवीर परिवार के साथ देर रात कोटा पहुंचे और वहां की पुलिस से बात करते हुए पूरी घटना बताई। मामले में पोहरी एसडीओपी सुजीत सिंह भदोरिया से फोन पर बात की तो उन्होंने बताया कि हम लगातार कोटा पुलिस के संपर्क में है। हमारी कहीं भी जरूरत होगी तो हम पूरी मदद करेंगे। शिवपुरी से भी कुछ इनपुट हमारे पास है उस पर भी हम काम कर रहे हैं।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations