मीका सिंह ने बताया शर्मनाक, बोले- पंजाबी होने पर शर्म महसूस हो रही है
त्वरीत खबरे /मूसेवाला मर्डर केस:

28 साल के पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की रविवार, यानी 29 मई को हत्या हो गई। इस खबर से हर कोई शॉक में है। ऐसे में सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए सिद्धू को याद करके दुख जाहिर कर रहे हैं। जहां मीका सिंह ने सिद्धू की हत्या को शर्मनाक बताया है, वहीं मुनव्वर फारूकी ने लिखा कि सिद्धू के बारे में पोस्ट करते हुए उनके हाथ कांप रहे हैं।


मीका ने सरकार से अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने की रिक्वेस्ट की

मीका ने सिद्धू के साथ एक फोटो शेयर करते हुए उसके कैप्शन में लिखा, "मैं हमेशा कहता हूं कि मुझे पंजाबी होने पर गर्व है, लेकिन आज मुझे यही बात कहते हुए शर्म महसूस हो रही है। 28 साल का एक यंग टेलेंटेड लड़का, जो इतना पॉपुलर था, उसका फ्यूचर ब्राइट था, लेकिन उसे पंजाब में ही पंजाबियों ने मार दिया। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। मेरी प्रार्थना उसकी फैमिली के साथ है। मैं पंजाब सरकार से रिक्वेस्ट करता हूं कि वो अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। यह दिल तोड़ देने वाला है।"

मीका ने सिद्धू के साथ एक पार्टी का वीडियो भी शेयर किया और उसके कैप्शन में लिखा, "मिस यू भाई। आप बहुत जल्दी चले गए। लोग हमेशा आपका नाम, फेम और इज्जत जो आपने कमाई है, उसे याद करेंगे। इसके साथ ही सब आपके सभी हिट रेकॉर्ड्स भी याद करेंगे। आपने जो कुछ बनाया है, उसे हम सब कभी नहीं भूलेंगे। मैं और आपके फैन्स हमेशा आपकी हिट लाइन्स को याद करेंगे। रब उनकी आत्मा को शांति दे और अपने चरणों में उन्हें पनाह दे। सतनाम वाहेगुरु।"

मुनव्वर फारूकी ने ब्लैक बैकग्राउंड के साथ एक फोटो पोस्ट की जिसमें लिखा था, 'भगवान आपकी आत्मा को शांति दे लीजेंड सिद्धू मूसेवाला।' इसी के साथ उन्होंने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "हाथ कांप रहे हैं ये पोस्ट करते वक्त। बड़ा नुकसान। RIP पाजी।"

अमेरिकी रैपर ड्रेक ने सिद्धू को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, "भगवान आपकी आत्मा को शांति दे मूस।"


शहनाज गिल ने लिखा, "किसी का जवान बेटा ऐसे दुनिया से चला जाए, इससे बड़ा दुख कोई नहीं हो सकता। वाहे गुरु जी मेहर करें।"

विशाल ददलानी लिखते हैं, "मैं सिद्धू मूसेवाला को उनके संगीत के जरिए जानता था। उनके निधन की खबर बेहद दुखद है। भारत में बहुत कम ऑथेंटिक मॉडर्न कलाकार हैं। वो इस लिस्ट में सबसे ऊपर थे। मेरे पास शब्द नहीं हैं। वो एक लीजेंड थे, उनकी आवाज, उनका साहस और उनके शब्दों को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। यह एक दुखद दिन है।"

YOUR REACTION?

Facebook Conversations