महावीर जैन पब्लिक स्कूल पुलगांव दुर्ग में विज्ञान प्रदर्शनी" सविष्करा "2023 एग्जीबिशन ऑफ टेलेंट का आयोजन
त्वरित खबरें/ प्रहलाद दुबे प्रधान संपादक

दुर्ग।महावीर जैन पब्लिक स्कूल पुलगांव दुर्ग में शनिवार 30/09/2023 को विज्ञान प्रदर्शनी" सविष्करा "2023 एग्जीबिशन ऑफ टेलेंट का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।   जिसका उद्घाटन श्री जैन तरुण क्लब के सदस्य गण संजय देशलहरा , अतिन लूनिया , डॉक्टर श्रेणिक नाहटा  ने फीता काटकर व सरस्वती वंदन के साथ किया। तत्पश्चात विद्यालय परिसर में आए हुए अतिथियों  का माल्यार्पण कर स्वागत किया।इसके बाद मुख्य अतिथि के साथ आए हुए समस्त अतिथि बच्चों द्वारा  विज्ञान के संदर्भ में लगाई गई प्रदर्शनी को देखकर उनके संबंध में जानकारी ली इस दौरान मुख्य अतिथि  ने बच्चो को संबोधित करते हुए कहा कि यहां के बच्चे होनहार हैं और इनकी प्रतिभा भी उसी प्रकार होनहार है। इस प्रकार का आयोजन हर विद्यालयों द्वारा किया जाना चाहिए। जिससे बच्चों की प्रतिभा को निखारा जा सके। और उन्होंने यह भी कहा कि महावीर जैन पब्लिक स्कूल पुलगांव दुर्ग के बच्चों ने जो बनाया हैं  वह काफी सराहनीय रही l प्रदर्शनी लगाई गई थीं जिसके संदर्भ में भी मुख्य अतिथि ने जमकर सराहा और सभी बच्चों को यह संदेश दिया कि इन बच्चों के अंदर प्रतिभा कूट-कूट कर भरी हुई है लेकिन बस उनको तराशने की जरूरत है और  महावीर जैन विद्यालय की प्राचार्या प्रभा वर्मा, पारस जैन एवं प्रधान पाठिका प्रज्ञा जैन व शिक्षिका नायडू मैडम ने विद्यार्थियों के कार्यों की प्रशंसा की व उन्हें प्रोत्साहित किय,कि इन लोगों के सानिध्य में विद्यालय के बच्चे यहां से निकल कर आगे बढ़ रहे हैं यह अपने आप में  गौरव की बात है और उन्होंने यह भी कहा कि व्यवहारिक ज्ञान के साथ-साथ बच्चों में भौतिक ज्ञान का भी होना बहुत जरूरी है जिससे यहां से बच्चे निकल कर देश के लिए नाम रोशन कर सकें और इस  विज्ञान प्रदर्शनी का संचालन उपरोक्त कार्यक्रम प्राचार्य सतीश कसार  के मार्गदर्शन व विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं के सहयोग द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। 

महावीर जैन पब्लिकस्कूल पुलगांव दुर्ग में विज्ञान प्रदर्शनी" सविष्करा"2023 एग्जीबिशनऑफटेलेंट का आयोजन

YOUR REACTION?

Facebook Conversations