मानव एकता दिवस पर संत निरंकारी मिशन द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

हंसते-मुस्कुराते हुए ९१ यूनिट रक्तदान किया गया (२० महिलाएं + ७१ पुरूष)

सद्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज के आशीर्वाद से संत निरंकारी सत्संग भवन लालबाग राजनांदगांव में २४ अप्रैल २०२५ गुरूवार को मानव एकता दिवस के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का उदघाटन प्रथम रक्तदाता जितेन्द्र बजाज  अनुपम नगर द्वारा किया गया। राजनांदगांव निरंकारी मंडल के संयोजक रूपलाल जी राजवानी के अथक प्रयास से पूज्य महात्मा विजय बठिजा जी की छत्रछाया में संत निरंकारी मंडल के सेवा दल सदस्यों द्वारा एवं साध-संगत तथा समाज के युवाओ द्वारा ९१ यूनिट रक्तदान (२० महिलाएं - ७१ पुरूष) हंसते हुए मुस्कुराते हुए रक्तदान किया गया । जिसे जरूरतमंद के लिए जिला चिकित्सालय राजनांदगांव को भेजा गया। डॉ. सोनी सहित सभी ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। जिसका निरंकारी मिशन आभारी रहेगा। इस भरी गर्मी में ११० लोगो ने रक्तदान के लिए पंजीयन करवाया था। कुछ युवाओं द्वारा रक्तदान करने के लिए आए थे उनके शरीर में लगभग ३ - ४ माह पहले टैटू बनवाए थे इस वजह से उनका रक्त नही लिया गया। डॉक्टरो ने बताया कि ६ माह के बाद ही टैटू बनवाने वाले रक्तदान कर सकते है। दुर्ग से पहुंचे परमपूज्य महात्मा विजय बठिजा जी ने बताया कि गुरूसिख के लिए गुरू ही सब कुछ होता है सद्गुरू का जैसा भी वचन आए गुरूसिख को हमेशा पालन करना चाहिए उसमें किसी भी प्रकार का ङ्क्षकतु-परंतु किंचित मात्र भी संकोच नही करना चाहिए। सद्गुरू का आदेश ही सर्वोपरि होना चाहिए। सद्गुरू बाबा हरदेव सिंह जी महाराज हमेशा अपने प्रवचनों में कहा करते थे कि इंसान का रक्त इंसान की नाडिय़ो में बहना चाहिए - नालियों में नही । और बाबा जी कहते थे कि प्रदूषण इंसान के अंदर हो या बाहर हमेशा हानिकारक ही होता है।

आज सद्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता आज विश्व को आध्यत्मिकता का विस्तार करते हुए हर इंसान को, हर परिवार, हर समाज को प्यार ही प्यार का सुकून प्रदान कर रहें है।

उक्त जानकारी मिडिया प्रभारी मदनलाल नवलानी ने दी एवं बताया कि मानव एकता दिवस के अवसर पर भारत के हर शहर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है लाखो यूनिट ब्लड निरंकारी मिशन द्वारा जो राष्ट्र को हर वर्ष समर्पित किया जाता है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations