दुर्ग/ 30 जुलाई 2022।
हड़ताल के चलते नगर निगम के दफ्तरों में दिनभर सन्नाटा पसरा हुआ है। इधर निगम परिसर में भी ताला लटकने के कारण पूरी तरह से ढप है।सरकारी कर्मचारी संगठनों के हड़ताल के चलते दफ्तरों में काम-काज बुरी तरह से प्रभावित होने लगा है। नगर निगम विभाग में कामकाज नहीं होने से फरियादियों को भटकना पड रहा है।इसी तरह हितग्राही निगम में राशन कार्ड,पेंशन से संबंधित कार्य कराने आ रहे है। लेकिन दफ्तरों में सन्नाटा देख फरियादी मायूस होकर लौट रहे है। सबसे ज्यादा समस्या लोगो में देखने को मिल रहा है,कलम बंद काम बंद हड़ताल के पांचवा दिवस में एकजुटता के साथ निगम परिसर में सुबह से कर्मचारी डटे रहे। मुद्दे पर हड़ताली कर्मचारियों ने निर्णायक संघर्ष के लिए नारेबाजी करते रहे। आंदोलन के दौरान कलम बन्द,काम बन्द हड़ताल के दौरान मौजूद उपायुक्त मोहेंद्र साहू,जितेंद्र समैया,आर.के.पालिया,गिरीश दीवान,दुर्गेश गुप्ता,विनोद मांझी,मनोहर साहू, छगन लाल साहू,नारायण यादव,योगेश सूरे,ईश्वर वर्मा,भुवंदास साहू,राजू लाल चंद्राकार, प्रकाश अहीर, शुभम गोइर,राजेन्द्र साहू,राजू बक्शी,राजेन्द्र मिश्रा,रवि मिश्रा,लव कुश शर्मा, संजय मिश्रा, शशिकांत यादव,सत्यनाराण शर्मा,चैत राम यादव,अनिल मन्हारे,खिलावन शर्मा,बद्रीभीमगज,निशांत यादव,विनीत वर्मा, चंदन मन्हारे, श्रीमती हेमलता वर्मा,योगेंद्र वर्मा, श्रीमती उषा यादव,श्रीमती नीलम कसार,,34% डीए एवं सातवे वेतन के एचआरए के लिए नारेबाजी कर किया रोष प्रकट,
आज पांचवे दिन भी निगम कार्यालय में कामकाज पूरी तरह ठप रहा एवं आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी विभागों में लगा ताला रहा, नगर निगम मुख्यालय में होती रही नारेबाजी।

Facebook Conversations