कोरोना संक्रमण को देखते हुए निगम दुर्ग की टीम हुई एक्टिव..
त्वरित ख़बरें - बिना मास्क वालो पर कार्यवाही शुरू:

दुर्ग 4 जनवरी ! कोविड 19 एवं नए वेरिएंट ओमिक्रोंन के संक्रमण के बढ़ती हुई रफ्तार को देखते हुए जिला कलेक्टर डा0 सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे आदेशनुसार और निगम आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देश पर आज निगम अमला ने इंद्रिरा मार्केट क्षेत्र में घुम घूमकर बिना मास्क लगाए दुकानदारो पर पांच दुकानों से 350 रुपए की कार्रवाही करते हुए समझाइस दी गई,दोबारा बिना मास्क पाए जाने पर कड़ी कार्रवाही की जाएगी।

आयुक्त हरेश मंडावी ने दुकानदारो एवं सब्जी दुकानदारों,और आम जनता से अपील कर कहा कि कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं हैं । शहर में निरंतर पाॅजिटीव मरीज मिल रहे हैं। नागरिकों, दुकानदारों के सहयोग से कोरोना संक्रमण में रिकवरी हुई है । आप सभी से निवेदन है कि सब्जी का दुकान ठेले में लगाकर घूमकर विक्रय करें, नागरिकों से अनुरोध है कि मास्क लगायें और सोशल डिस्टेंस का पालन करें। कोरोना संक्रमण को देखते हुए निगम दुर्ग की टीम हुई एक्टिव बिना मास्क वालो पर कार्यवाही शुरू

 कार्यवाही के दौरान सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, प्रभारी बाजार अधिकारी  थान सिंह0 यादव,ईश्वर वर्मा,भुवनदास साहू सहित अन्य उपस्थित थे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations