मोहारा स्थित वॉटर फिल्टर प्लांट से नगरीय क्षेत्र में एक समय पेयजल प्रदाय के मुद्दे पर कल नगर निगम में कॉंग्रेसी नेताओं द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन को स्टेशनपारा वार्ड क्र.12 के नव-निर्वाचित पार्षद संदीप बघेल "संजू" ने कॉंग्रेसीयों की सस्ती लोकप्रियता के लिए किया गया प्रदर्शन बताया है।बघेल ने अपने वक्तव्य में कहा कि नगरीय निकाय चुनावों में मिली हार से बौखलाएं कॉंग्रेसीयों का मानसिक दिवालियापन कुछ इस क़दर तक गिर चुका है कि उनकी क्रिया पर प्रतिक्रिया देनें में भी हास्य का इनपुट मिल रहा है।ज्ञातव्य हो कि शपथ ग्रहण के तत्काल पश्चात नव-निर्वाचित महापौर माननीय मधुसूदन यादव द्वारा पार्षदों के साथ मोहारा स्थित वॉटर फिल्टर प्लांट में जा के जल-प्रदाय की पूरी व्यवस्था के सम्बंध में जानकारी ली गई और जिम्मेदार अधिकारियों को जलप्रदाय में रोड़ा बन रहें सिल्ट को त्वरित रूप से हटाने निर्देशित भी किया, जिस पर द्रुत गति से कार्य जारी है और निकट भविष्य में जलप्रदाय की सुविधा पूर्व की भाँति सुचारू रूप से होने लगेगा।विरोध प्रदर्शन के मुद्दे पर मज़ाकिया लहज़े में बघेल ने कहा कि कई दफ़े कॉंग्रेसी विचारधारा अति-हास्यास्पद होती है। मटकी फोड़ने की प्रक्रिया जीवनधारा के अंत समय में की जाती है, और वैसे भी नगरीय निकाय चुनावों में जनता द्वारा उन्हें सिरे से नकार दिया गया जिस पर कॉंग्रेसीयों ने मटकी फोड़कर यह दिखा भी दिया कि अब उनकी राजनीतिक पारी का अंत हो चुका है। साथ ही कॉंग्रेसी विचारधारा के अनुसार नवनिर्वाचित निगम के सत्ताधारी पक्ष को दोषी ठहराना कुछ ऐसा ही है कि कॉंग्रेसीयों की मानें तो शादी के तीसरे ही दिन उन्हें वर-वधु के गोद में नवजात बच्चें की किलकारी की गूँज सुननी है, जो वास्तव में हास्यास्पद है।

Facebook Conversations