कलेक्टर ने कृष्ण कुंज, एजुकेशन हब एवं एसएलआरएम सेन्टर नवागांव का किया निरीक्षण
त्वरित खबरे :

राजनांदगांव 28 जुलाई 2022।

कलेक्टर  डोमन सिंह ने आज नगर पालिक निगम अंतर्गत कृष्ण कुंज, एजुकेशन हब एवं एसएलआरएम सेन्टर नवागांव का निरीक्षण किया। कलेक्टर  सिंह ने कृष्ण कुंज में फेंसिंग, पौधरोपण का जायजा लिया। उन्होंने नगर निगम में ओपन जिम, चेयर, पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एजुकेशन हब का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि एजुकेशन हब पूर्णता की ओर है, इसे शीघ्र ही पूरा कराएं। उन्होंने नवागांव में गोबर खरीदी तथा वर्मी कम्पोस्ट निर्माण की जानकारी ली। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त  आशुतोष चतुर्वेदी, एसडीओ वन विभाग योगेश साहू, नगर निगम के  संदीप तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations