मोहला 15 मार्च 2024। कलेक्टर एस जयवर्धन ने आज मानपुर विकासखंड के मेड़गाँव क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान चिकन पाक्स के मरिजो से मिले उनका हाल चाल व स्वास्थ्य की जानकारी ली। कलेक्टर ने इस दौरान स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि सभी मरीजों का उचित उपचार की व्यवस्था करें। उन्होंने आवश्यक सावधानी बरतने के संबंध में मरीजों को डाक्टरों के संपर्क में रहने कहा। इस दौरान एसडीएम मानपुर अमित नाथ योगी, मुख्य स्वास्थ्य एवं जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ.एस.आर.मंडावी सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Facebook Conversations