आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी एवं एसपी जितेंद्र शुक्ला ने अधिकारियों के साथ आज मतगणना केंद्र शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज दुर्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर चौधरी ने मतगणना केंद्र की संपूर्ण तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही मतगणना केंद्र व स्ट्रांग रूम का अवलोकन किया। उन्होंने मतगणना के दौरान आवश्यक तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था संबंधित जानकारी ली। उन्होंने मिडिया बॉक्स को मतगणना केंद्र के और पास बनाने कहा ताकि जनता तक समय में मतगणना संबंधित जानकारी पंहुच सके। उपनिर्वाचन अधिकारी बजरंग दुबे ने सभी तैयारियों के बारे मे कलेक्टर को विस्तार से बताया एवं शांतिपूर्ण कार्य निष्पादन का आश्वासन भी दिया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ अश्वनी कुमार देवांगन, आयुक्त नगर निगम भिलाई देवेश ध्रुव, एसडीएम दुर्ग मुकेश रावटे, एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहें।
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

Facebook Conversations