लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के परिपेक्ष्य में कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने 22 मार्च 2024 को खपरी कुम्हारी स्थित छत्तीसगढ़ डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड के निरीक्षण के लिए पहुंचे। कलेक्टर ने वहाँ मंदिरा के उत्पादन, बॉटलिंग एवं प्रदाय व्यवस्था का निरीक्षण किया और वहाँ तैनात आबकारी अधिकारियो से पूरी जानकारी ली। विधानसभा निर्वाचन के लिए लागू आदर्श आचार संहिता की अवधि में आसवनी में सतर्कता एवं मुस्तैदी से कार्य करने हेतु निर्देशित किया। आसवनी में सुरक्षा एवं निगरानी हेतु सशस्त्र बल की तैनाती की गई है। निरीक्षण के दौरान आयुक्त नगर निगम भिलाई देवेश ध्रुव, सहायक आयुक्त आबकारी राजेश जायसवाल, छत्तीसगढ़ डिस्टिलरीज के नोडल अधिकारी सहायक आयुक्त आबकारी श्री यदुनंदन राठौर एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

Facebook Conversations