सूरजपुर | राहुल अगरिया, 80 प्रतिशत बहुदिव्यांग के द्वारा व्हीलचेयर के लिए कलेक्टर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया गया था। कलेक्टर एस. जयवर्धन ने आवेदन को संज्ञान में लेते हुए समाज कल्याण विभाग को व्हीलचेयर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निर्देश के परिपालन में समाज कल्याण ने व्हील चेयर उपलब्ध कराया, जिसे कलेक्टर द्वारा राहुल अगरिया को प्रदाय किया। व्हीलचेयर मिलने से उसके जीवन में गतिशीलता तथा आने-जाने में सुविधा होगी और उसके परिवार ने व्हीलचेयर मिलने पर जिला प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया।
त्वरित ख़बरें - सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

Facebook Conversations