कलेक्टर और एसपी ने हथखोज में निर्माणाधीन ट्रांसपोर्ट नगर भी देखाः
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने हथखोज भिलाई स्थित ट्रांसपोर्ट नगर का निर्माण कार्य भी देखा। दो फेज में बन रहे ट्रांसपोर्ट नगर से जिले के वाहन एवं ट्रांसपोर्ट व्यापारियों को राहत मिलेगी। कलेक्टर ने परिसर में बन रहे पार्किंग एवं कॉम्प्लेक्स में पेयजल, जल निकासी एवं शौचालय की व्यवस्था करने कहा। उन्होंने निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। जिस पर संबंधित अधिकारियों ने बताया कि निर्माण कार्य अक्टूबर माह तक पूरा हो जाएगा। योजनानुरूप बारिश के समय न होने वाले कार्याे को 15 जून से पूर्व एवं शेष कार्यों को अक्टूबर माह तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations