ज्योतिष शास्त्र में प्रत्येक धातु की भिन्न-भिन्न अहमियत बताई गई है. मगर सभी धातुओं में सोने की खास अहमियत है. सोना धारण करने के कई फायदे हैं. तर्जनी उंगली में सोने की अंगूठी पहनने से एकाग्रता बढ़ती है. बताया जाता है कि सोने की अंगूठी राजयोग के लिए भी सहायक होता है. इसके अतिरिक्त अनामिका (रिंग फिंगर) उंगली में सोने की अंगूठी पहनने से संतान सुख में आ रही परेशानियां दूर होती हैं. ऐसे में यह भी जानते हैं कि सोने की अंगूठी किन राशि के जातकों के लिए शुभ साबित होती है.
सिंह (Leo):- सिंह राशि के जातकों के लिए सोने की अंगूठी फलदायी साबित होती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन व्यक्तियों का जन्म सिंह राशि में होता है, उनका भाग्य संवारने के लिए सोना प्रभावशाली है. सिंह राशि के लोगों को सोने की अंगूठी अवश्य धारण करना चाहिए. दरअसल सिंह अग्नि तत्व की राशि है. साथ ही इसके स्वामी सूर्य हैं. इसलिए सोना इस राशि के लिए बहु लाभदायक सिद्ध होता है.
कन्या (Virgo):- इस राशि के लोग लग्जरी लाइफ जीना पसंद करते हैं. कन्या राशि की इच्छा पूर्ति में सोना मददगार होता है. इस राशि के जातक सोने की अंगूठी, चेन या कड़ा पहन सकते हैं. क्योंकि बृहस्पति इस राशि के 5वें और 7वें भाव के स्वामी हैं. ऐसे में बृहस्पति के शुभ प्रभाव के लिए इस राशि के जातकों को सोने की अंगूठी पहनना शुभ होता है.

Facebook Conversations