जर्सी : कियारा ने की शाहिद की तारीफ
त्वरित खबरे

शाहिद कपूर की फिल्म 'जर्सी' आज यानि की 22 अप्रैल को रिलीज हो रही है। एक्टर को स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में उनकी परफॉरमेंस की लोग काफी तारीफ कर रहे हैं। फिल्म को देखने के बाद कियारा आडवाणी ने शाहिद की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर स्टोरी शेयर की है।

कियारा ने की शाहिद की तारीफ

फिल्ममेकर्स ने गुरुवार यानि की 21 अप्रैल को बी टाउन सेलेब्स के लिए फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी, जिसमें कई बॉलीवुड सेलिब्रिटिज शामिल हुए। उनमें से एक कियारा अडवाणी भी फिल्म देखने पहुंची। फिल्म में शाहिद की तारीफ करते हुए, कियारा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "मेरे प्यारे एस के, तुम बहुत ही स्पेशल हो, तुम्हें अर्जुन के रोल में देखना किसी मैजिक से कम नहीं है। जर्सी कल रिलीज हो रही है, मेरी तरफ से पूरी टीम को शुभकामनाएं।"

शाहिद ने कबीर सिंह स्टाइल में किया रिप्लाई
कियारा के इस मैसेज का रिप्लाई करते हुए शाहिद ने एक्ट्रेस को अपनी फिल्म 'कबीर सिंह' के कैरेक्टर प्रीति और खुद को कबीर के रूप में संबोधित करते हुए लिखा, "मेरी प्यारी प्रीति तुम्हारे शब्द हमेशा कबीर के दिल में रहेंगे, तू मेरी बंदी है।" जर्सी एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है जिसका निर्देशन गौतम तिन्ननुरी ने किया है। ये इसी नाम की तेलुगु फिल्म का हिंदी रीमेक है। शाहिद और मृणाल के अलावा, फिल्म में एक्टर के पिता पंकज कपूर भी लीड रोल में हैं।

डिजिटल पलेटफॉर्म पर डेब्यू करेंगे शाहिद

फिल्मों के अलावा शाहिद जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करेंगे। शाहिद राज निदिमोरु और कृष्णा डीके की सीरीज में लीड रोल प्ले करते नजर आएंगे। अपने डिजिटल डेब्यू के बारे में बात करते हुए शाहिद ने कहा था, "मैं अपने डिजिटल डेब्यू को लेकर काफी नर्वस हूं, क्योंकि मुझे लगता है कि जिस एक्टर को बड़े पर्दे पर इतना पसंद किया गया हो, उसे लोग शायद ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अप्रिशिएट करें।"

YOUR REACTION?

Facebook Conversations