जिनकी मौत कहानी बन गई:बालकनी से गिरीं दिव्या भारती, फांसी पर लटकी मिलीं नफीसा, प्रत्यूषा और जिया
त्वरित खबरे

17 मई 2022

एक्ट्रेस सहाना हाल ही में केरल के कोझिकोड में मृत पाई गईं हैं। उनकी लाश उनके घर की खिड़की की रेलिंग पर लटकी मिली है। सहाना के पति को पूछताछ के लिए कस्टडी में लिया गया है। सहाना के परिवार वालों ने सहाना के पति को उनकी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। उनकी मां का कहना है कि सजद से उनकी शादी डेढ़ साल पहले ही हुई थी और सजद सहाना से मारपीट किया करते थे। लेकिन ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि कम उम्र में और करियर के अच्छे पढ़ाव पर किसी एक्ट्रेस की मौत हो गई हो ऐसा पहले भी हुआ है और कुछ एक्ट्रेस की मौत आज भी राज बनी हुई है।



दिव्या भारती

90 के दशक की टॉप बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या भारती की मौत उस समय हो गई जब उनके पास कई प्रोजेक्ट्स थे। दिव्या कुछ फिल्मों में काम भी कर रहीं थीं। लेकिन किसी नहीं सोचा था कि इतनी कम उम्र में दिव्या दुनिया को अलविदा कर जाएंगी। श्रीदेवी की हमशक्ल कही जाने वाली दिव्या भारती 16 साल की उम्र में तेलुगु फिल्म से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। जिसके बाद 1992 से 1993 तक उन्होंने 14 बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक दिव्या की मौत उनके अपार्टमेंट की पांचवी मंजिल से गिरकर हुई थी। किसी ने दिव्या की मौत को एक्सिडेंट बताया था तो किसी ने आत्महत्या तो किसी ने मर्डर। दिव्या की मौत का जिम्मेदार उनके पति बॉलिवुड प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला पर भी लगाया गया था। लेकिन दिव्या की मौत आज भी राज है।


नफीसा जोसफ

90 के दशक की टॉप मॉडल नफीसा जोसफ ने 26 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। 1997 में मिस इंडिया यूनिवर्स की विजेता और मिस यूनिवर्स 1997 की फाइनलिस्ट नफीसा को 29 जुलाई 2004 को उनके मुंबई स्थित फ्लैट में फांसी पर लटकता पाया गया था। तो नफीसी की मौत से ठीक कुछ दिन पहले बिज़नेसमैन गौतम खंडूजा से उनकी शादी टूटी थी। नफीसा इस बात से दुखी थीं कि उनके होने वाले पति ने उनसे अपनी पहली शादी के बारे में छुपाया था। सूत्रों की मानें तो नफीसा अपनी पर्सनल लाइफ और रिलेशनशिप्स को लेकर परेशान थीं। गौतम से शादी टूटने से पहले नफीसा मॉडल समीर मल्होत्रा और एक्टर राहुल बोस को डेट कर चुकीं थी। इसके अलावा एक्टर समीर सोनी के साथ उनकी एंगेजमेंट भी हो चुकी थी। सूत्रों की मानें तो नफीसा अपने असफल रिश्तों की वजह से डिप्रेशन में भी थी मगर इतना बड़ा कदम उठाने के पीछे क्या वजह थी इसका आज भी खुलासा नहीं हो सका है।


प्रत्युषा बनर्जी

2010 में पॉपुलर टीवी शो बालिका वधु में अविका गौर की जगह लेने वाली प्रत्युषा ने बहुत ही कम समय में दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली। यही वजह थी कि जब 2016 में प्रत्युषा की मौत की खबर आई तो उनके फैंस को यकीन नहीं हुआ। तीन सालों तक इस बेहद पॉपुलर शो का हिस्सा रहने के बाद प्रत्युषा ने अचानक ही 2013 में शो को छोड़ने का फैसला कर लिया था। जिसके बाद ये झलक दिखला जा और बिग बॉस जैसे रियलिटी शोज में नजर आईं। प्रत्युषा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक उनकी मौत एसफिक्सिया की वजह से हुई थी यानी कि दम घुटने की वजह से। मगर प्रत्यूषा के माता-पिता का कहना था कि उनके बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह ने उन्हें ऐसा कदम उठाने के लिए उकसाया था। प्रत्युषा ने अप्रैल 2016 में अपने फ्लैट में फांसी लगा ली थी।


जिया खान

अपनी डेब्यू फिल्म निशब्द से चर्चा में आईं जिया खान ने करियर के शुरुआती पढ़ाव में ही बीग बी के साथ काम किया था। जिसमें जिया ने एक बोल्ड लड़की का किरदार निभाया था। करियर की शुरुआत में ही बोल्ड किरदार निभाने वाली जिया की फिल्म निशब्द तो ऐवरेज रही थी लेकिन इस फिल्म में जिया की एक्टिंग ने लोगों को उनका फैन बना दिया था। उनका करियर भी अच्छा चल रहा था कि इसी बीच 3 जून 2013 को जिया की मौत की खबर ने सभी को चौंका कर रख दिया। जिया अपने मुंबई स्थित फ्लैट में फांसी पर लटकी मिली थीं।

25 साल की उम्र में ही जिया ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। जिया की मां ने उनकी मौत का जिम्मेदार उनके बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली को ठहराया था। जिया 6 पन्नों का सुसाइड नोट भी लिखकर गईं थी। जिसमें उन्होंने खुद के साथ हो रहे मेंटल टार्चर का जिक्र किया था। उनकी मां ने जिया की डायरी के हवाले से कहा था कि सूरज पंचोली के साथ अपने रिश्ते को लेकर जिया खुश नहीं थीं।


कुलजीत रंधावा

टीवी के सुपरहिट शोज हिप हिप हुर्रे, कुमकुम, कुसुम, क्यों होता है प्यार, कम्बख्त इश्क, रिश्ते से अपनी पहचान बनाने वाली कुलजीत ने 30 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया था। कुलजीत मुंबई स्थित अपने फ्लैट में फंदे पर लटकी मिली थीं। आत्महत्या से पहले कुलजीत एक सुसाइड नोट भी छोड़कर गईं थी। जिसमें उन्होंने लिखा था कि उनकी आत्महत्या का दोषी किसी को न ठहराया जाए। हालांकि मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी मौत का जिम्मेदार उनके बॉयफ्रेंड भानु उदय को ठहराया गया था लेकिन इस बात की कभी पुष्टि नहीं हो सकी। कुलजीत ने उस समय यह कदम उठाया था जब वो करियर की ऊंचाईयों पर थीं।


वीजे चित्रा

सीरियल पांडियन स्टोर्स से अपनी पहचान बनाने वाली चित्रा का चेन्नई के पास स्थित एक होटल में बाथरुम की सीलिंग से शव लटका मिला था। चित्रा 28 साल की ही थीं। मौत से पहले वो रात 2.30 बजे शूटिंग से रही लौटी थीं। मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी मौत के वक्त उन्हें उनके पति द्वारा मानसिक रुप से प्रताड़ित किया जा रहा था। इतनी कम उम्र में चित्रा की मौत से उनके फैंस को काफी सदमा लगा था।


सौंदर्या

फिल्म सूर्यवंशम में बीग बी और सौंदर्या की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। सौंदर्या साउथ सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस थीं। उनका फिल्मी करियर भी काफी अच्छा चल रहा था लेकिन इसी बीच 17 अप्रैल 2017 को सौंदर्या का एक एयरक्राफ्ट क्रैश में निधन हो गया। वो एक इलेक्शन कैंपेनिंग के सिलसिले में सफर कर रहीं थीं। तभी यह हादसा हुआ। सौंदर्या महज 32 साल की थीं और उनका फिल्मी करियर भी काफी अच्छा चल रहा था। उनकी मौत की खबर से उनके फैंस का काफी दुख हुआ था।


स्मिता पाटिल

स्मिता पाटिल भारतीय सिनेमा की बेहतरीन एक्ट्रैसेस में से एक थीं। उनकी फिल्म मंथन, भूमिका और प्रेम मसाला काफी हिट रहीं थीं। स्मिता पाटिल बेटे प्रतिक बब्बर के जन्म के बाद वायरल इन्फेक्शन की वजह से ब्रेन इन्फेक्शन हो गया था। प्रतीक के पैदा होने के बाद वो घर आ गईं थीं और बेटे को छोड़कर हॉस्पिटल जाने के लिए राजी नहीं होती थीं। लेकिन गंभीर बिमार होने के बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। स्मिता के अंग एक के बाद एक फेल होते चले गए जिसके चलते महज 31 साल की उम्र में स्मिता की मौत हो गई थी।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations