जबलपुर में टमाटर 10 रुपए किलो बिका तो बिचौलिए करने लगे स्टॉक भोपाल में 50 रूपए कुंटल बढ़ा
त्वरित खबरे/

भोपाल की करोंद अनाज मंडी में गुरुवार को गेहूं के रेट 2450 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गए। एक्सपोर्ट में डिमांड होने से गुरुवार को रेट 50 रुपए क्विंटल तक बढ़े। मिल और मालवा राज वैरायटी का गेहूं 2100 रुपए क्विंटल तक बिका। मंडी व्यापारी संजीव जैन ने बताया, यूक्रेन और रूस गेहूं के बड़े उत्पादक देश है। दोनों के बीच युद्ध होने के बाद भारत की मंडियों में गेहूं के रेट बढ़ गए।

करोंद मंडी में पहले ही रेट ज्यादा चल रहे हैं, लेकिन गुरुवार को रेट में और भी बढ़ोतरी हो गई। हर वैरायटी के रेट बढ़े हैं। अभी करोंद मंडी के व्यापारी एक्सपोर्टर को कांडला बंदरगाह पर गेहूं भेजे रहे हैं। आवक 12 हजार क्विंटल तक पहुंच गई। एक ही दिन में करीब पांच हजार क्विंटल गेहूं की आवक ज्यादा रही। करोंद मंडी में गुरुवार को गेहूं की अच्छी आवक थी, जबकि चने की आवक कमजोर रही। देसी और कांटा वैरायटी के चने की करीब 400 क्विंटल तक आवक रही। भाव 4800 से 4900 रुपए प्रति क्विंटल तक रहे।

जबलपुर कृषि उपज मंडी में टमाटर की आवक दोगुनी होने के बाद थोक में टमाटर 10 रुपए किलो तक बिक रहा है। गाड़ी कम आने से बिचौलिए टमाटर का स्टॉक कर रहे हैं। फिलहाल फुटकर बाजारों में टमाटर 40 से 50 रुपए तक बिक रहा है। व्यापारियों का कहना है टमाटर की आवक दोगुनी होने से टमाटर के दामों में कमी नजर आएगी। पहली बार फलों में सिर्फ केले की ही गाड़ी आई। वहीं बाकी फलों की गाड़ी मंडी में नहीं पहुंची।

मंडी में अनाज की कुल आवक पिछले दिनों की तुलना में करीब 2000 क्विंटल बढ़ी। मंडी में अनाज की कुल आवक 10,523 क्विंटल, सब्जी की कुल आवक 620 क्विंटल और फल की कुल आवक पिछले दिन की तुलना 164 क्विंटल कम होकर 300 क्विंटल रही। मंडी में आलू 220 क्विंटल आया। जिसका न्यूनतम दाम 1,100 रुपए क्विंटल, अधिकतम दाम 1,400 रुपए क्विंटल, वहीं मॉडल भाव 1,200 रुपए क्विंटल तक रहा। फुटकर बाजारों में आलू के दाम 20 से 30 रुपए किलो तक रहे। प्याज का न्यूनतम दाम 8,00 रुपए क्विंटल, अधिकतम दाम 1,200 रुपए क्विंटल और मॉडल भाव 1,000 रुपए तक रहा। जबकि फुटकर में प्याज 50 रुपए पसेरी बेची जा रही है।

भोपाल में ये रहे भाव

अनाजआज की आवक (प्रति क्विंटल)
मिल वैरायटी गेहूं2050-2100 रुपए
अन्नपूर्णा वैरायटी गेहूं2150-2450 रुपए
लोकवन वैरायटी गेहूं2150-2400 रुपए
मालवा राज वैरायटी गेहूं2025-2100 रुपए
शरबती वैरायटी गेहूं3000-3500 रुपए
चना (देसी/कांटा)4800-4900 रुपए

जबलपुर मंडी भाव

जिंसकीमत (प्रति क्विंटल)
गेहूं1851 से 2100 रुपए
मक्का2005 से 2120 रुपए
तुवर दाल5305 से 6155 रुपए
चना4105 से 4675 रुपए
उड़द4000 से 5905 रुपए
मूंग4205 से 6000 रुपए
आलू व लौकी1000 से 1400 रुपए
प्याज, टमाटर व करेला800 से 1200 रुपए
बैगन1100 से 1500 रुपए
खीरा व केला1200 से 1600 रुपए
गोभी650 से 1000 रुपए
परवल900 से 1300 रुपए
लहसुन2000 से 2500 रुपए

सागर मंडी भाव

जिंसभाव (रु. प्रति क्विंटल)
गेहूं1950-2950
चना4050-4600
मसूर5800-6750
अलसी6800-6880
सोयाबीन पीला6050-7010
राहर3600-5800
उड़द3200-5000

​​नर्मदापुरम: इटारसी मंडी भाव

जिंसभाव (रु. प्रति क्विंटल)
गेहूं1970-2060
चना3701-4471
तुअर4425-5700
सरसों5400-6121
मूंग5191-5651

पिपरिया मंडी भाव

जिंसभाव (रु. प्रति क्विंटल)
गेहूं1750-2040
चना4100-4740
तुवर3000-6390
मसूर5000-6136
सरसों5050-6018
मूंग3390-6430
धान3025-3025

गुना मंडी भाव

जिंसभाव (रु. प्रति क्विंटल)
गेहूं1975-3560
धनिया8000-16050
चना4245-5700
सरसों5850-6805
मसूर6000-6345
सोयाबीन6405-6730
मूंग5780-6185

रीवा का मंडी भाव

जिंसभाव (रु. प्रति क्विंटल)
गेहूं1965
मसूर6000

मुरैना मंडी भाव

जिंसभाव (रु. प्रति क्विंटल)
सरसोंअधिकतम-6950, न्यूनतम-6595, मॉडल-6863 रुपए
गेहूंअधिकतम-2163, न्यूनतम-2131, मॉडल-2143 रुपए
बाजराअधिकतम-2048, न्यूनतम- 2005, मॉडल-2014 रुपए

भिंड मंडी भाव

जिंसभाव (रु. प्रति क्विंटल)
बाजरा1940 से1970
गेंहू2020 से 2100
सरसों6570 से 6890

मंदसौर मंडी भाव

जिंसभाव (रु. प्रति क्विंटल)
मक्का2150-2225
उड़द5750-5750
सोयाबीन5800-7398
गेहूं1980-2420
चना3910- 4670
मसूर5800-6500
धनिया7070-12001
लहसुन401 - 8501
मैथी3900 - 6091
अलसी6301- 7191
सरसो6250 - 6827
प्याज330 - 1050
डालर चना5800 - 9190

YOUR REACTION?

Facebook Conversations