जांजगीर में हत्या कर दुर्ग में छिपे थे हत्यारे:रौताही मेले में 4 लोगों को मारा चाकू, एक की चले गई थी जान; 6 गिरफ्तार
त्वरित ख़बरें - रौताही मेले में 4 लोगों को मारा चाकू, एक की चले गई थी जान; 6 गिरफ्तार

जांजगीर में हत्या कर दुर्ग में छिपे थे हत्यारे ,रौताही मेले में 4 लोगों को मारा चाकू, एक की चले गई थी जान; 6 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में चाकू मारकर युवक की हत्या करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। रौताही मेले में इन्होंने मिलकर 4 लोगों को चाकू मारा था। जिसके चलते एक की जान चले गई थी। जबकि 3 लोगों का इलाज अभी इलाज चल रहा है। वारदात को अंजाम देकर यह दुर्ग जिले में छिपे थे। पुलिस ने अब इन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है।

22 दिसंबर की रात को कोसला गांव में रौताही मेले का आयोजन किया गया था। इसी दौरान इन 6 लोगों ने मिलकर 4 लोगों पर चाकू से हमला कर दिया था। बताया गया है कि रात को करीब आठ बजे एक आरोपी सूरज वर्मा का पैर भीड़ में दब गया था। जिसके चलते सूरज का विवाद महेश्वर कश्यप, कलीराम यादव, राजेश्वर कंवर, दिलसिंह कंवर के साथ हुआ था। विवाद के बाद पुलिस ने उन्हें शांत भी करा दिया था।

वापस लौट आया सूरज

विवाद शांत होने के बाद वहां नाच गाने के कार्यक्रम में सब मस्त हो गए थे। मगर सूरज कुछ समय बाद फिर वहां लौट आया और उसने 5 साथियों के साथ मिलकर चारों पर चाकू से हमला कर दिया था। वारदात को अंजाम देकर सभी फरार हो गए थे। हमले में चारों को गंभीर चोटें आईं थी। चारों को प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान महेश की मौत हो गई थी। जबकि 3 अन्य लोगों का इलाज अभी अस्पताल में ही चल रहा है।

रौताही मेले में चाकूबाजी, एक की हत्या:नाच-गाने के बीच दो पक्षों में शुरू हुआ था विवाद; 3 गंभीर रूप से घायल

पूरी वारदात के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी। इस बीच पुलिस को पता चला की आरोपी दुर्ग में छिपे हुए हैं। इसके बाद पुलिस वहां मौके पर गई और सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में अजय कुमार वर्मा (25), जितेन्द्र कुमार( 27 वर्ष) विजय कुमार वर्मा(30), सुरज वर्मा(19), मिथिलेश वर्मा(27) और ताराचंद(18) को गिरफ्तार किया है। यह सभी जांजगीर जिले के ही रहने वाले हैं। इनके पास से घटना में इस्तेमाल चाकू और डंडा भी जब्त किया गया है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations