ग्रैंड रिसेप्शन पाटन : सीएम के पुत्र-वधु का आशीर्वाद समारोह शुरू
त्वरित ख़बरें - परिवार समेत भूपेश बघेल कर रहे मेहमानों की अगवानी

दुर्ग: नवविवाहित जोड़े चैतन्य बघेल व ख्याति वर्मा का आशीर्वाद समारोह शुरू हो चूका है। चैतन्य बघेल व ख्याति वर्मा रविवार को परिणय सूत्र में बंधे हैं। नया रायपुर में भव्य रूप से शादी समारोह आयोजित हुआ था। कार्यक्रम के लिए पाटन के सर्किंट हाउस स्थल में भव्य समारोह की तैयारी की गई है। समारोह में मेहमानों के आने का भी सिलसिला शुरू हो चुका है। . VVIP समेत आमजनों का लगेगा जमावड़ा समारोह में कैबिनेट मंत्रियों का जमावड़ा लगेगा। राज्यपाल अनुसुईया उईके भी वर-वधु को आशीर्वाद देने के लिए आएंगी। इसके अलावा समारोह में बड़े स्तर पर स्थानीय लोगों को भी आमंत्रित किया गया है। सभी के लिए अलग-अलग समय और रूट का निर्धारण पहले से है। आमजनों की सुविधा को देखते हुए अतिथि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए तय मार्ग से पहुंचेंगे।


50 हजार मेहमानों के लिए भोजन की व्यवस्था समारोह स्थल में प्रवेश के लिए 7 द्वार बनाए गए हैं। समारोह की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी 9 IAS और 11 IPS अफसरों को सौंपी गई है। सारा कार्यक्रम परिवार से जुड़े लक्ष्मण चंद्राकर की देखदेख में हो रहा है। समारोह में दोपहर 1 बजे से भोजन शुरू हो जाएगा। इसमें छत्तीसगढ़ी व्यंजन से लेकर नॉर्थ इंडियन फूड भी शामिल हैं।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations