ग्राम पंचायतों  को बनायेंगे मॉडल
त्वरित ख़बरें - रिपोर्टिंग निशा बिस्वास मार्केटिंग हेड -जिले की सभी ग्राम पंचायतों को मॉडल ग्राम पंचायत बनाए जाएंगे . गुड गवर्नेश इनिशिएटिव्ह मॉडल ग्राम पंचायत कार्यक्रम के तहत

महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत जिले की सभी ग्राम पंचायतों को मॉडल ग्राम पंचायत बनाए जाएंगे . गुड गवर्नेश इनिशिएटिव्ह मॉडल ग्राम पंचायत कार्यक्रम के तहत यह कार्य किया जाएगा. इसके लिए पंचायत सचिवो एवं रोजगार सहायको को प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं . 

प्रशिक्षण में नागरिक सूचना पटल निर्माण , वर्क फ़ाइल् संधारण , सात पंजी संधारण एवं जॉबकार्ड के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा , कार्यक्रम का क्रियान्वयन 5 जनवरी 2022 को किया  जाएगा, जिंप सी ईओ अश्विनी देवांगन ने बताया की राज्य कार्यालय के निर्देश पर पहले चरण में वर्ष 2019 -20 में दिव्तीय चरण में 2020 -21 में जनपद पंचायत दुर्ग से कारंजा भिलाई, जनपद पंचायत धमधा से सगनी , जनपद पंचायत पाटन से उफरा 3 ग्राम पंचायतो को मॉडल ग्राम पंचायत बनाया गया,  ग्राम पंचायतो में 5 जनवरी तक छः चरणों में इसका क्रियान्वयन को लेकर जिला पंचायत सीईओ ने सभी जनपद सीईओ एवं महात्मा गांधी नरेगा कार्यक्रम  अधिकार्यों को आवश्यक निर्देश दिए हैं | प्रशिक्षण के दौरान कोविड के नियमो का पालन किया जायेगा   |

छह चरणों में किया जाएगा क्रियान्वयन 

गुड गवर्नेस इनिशिएटिव्ह मॉडल ग्राम पंचायत कार्यक्रम का क्रियान्वयन  6 चरणों में पूर्ण किया जाएगा . पहले चरण में फेस 1 एवं फेस 2 चयनित पंचायतों को रिसोर्स ग्राम पंचायत के ग्राम रोजगार सहायक भी मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षण देंगे . प्रथम एवं दुसरे चरण में शामिल पंचायतों को छोड़कर शेष सभी पंचायतों के रोजगार सहायकों जिनको प्रशिक्षण दिया जाना हैं , उनका कलस्टर बनाया जाएगा इसके बाद तीसरे चरण में चयनित पंचायतों के रोजगार सहायक एवं सचिवो को दो दिवसिय  प्रशिक्षण दिया जाएगा , इसके बाद चौथे चरण में पूर्ण हुए निर्माण कार्यो की वर्क फ़ाइल् तैयार एवं सातों रजिस्टरों को अधितीकरण करेंगे , पाचवें चरण में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत , कार्यक्रम अधिकारी एवं संबंधित तकनिकी सहायक या उप अभियंता के माध्यम से गुड गवर्नेश इनिशिएटिव्ह के क्रियान्वयन की मॉनिटरिंग  करेंगे छठवे चरण में इसकी समीक्षा की जाएगी | 

YOUR REACTION?

Facebook Conversations