लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए चुनाव आयोग की ओर से 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मंगलवार को वोटरों को शपथ दिलाई जाएगी। मतदाता दिवस पर तहसीलों और ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम का आयोजन होगा। वोटरों को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा।
इसी के तहत ग्राम पंचायत कालेगोदी में मतदान दिवस मनाया गया सरपंच प्रेम कुमार गौड़ एवं सचिव वजन राम साहू के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए चुनाव आयोग की ओर से 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जा रहा है। आयोग के निर्देश पर मंगलवार को सभी ग्राम पंचायतो में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया । दिवस पर नए वोटरों को लोकतंत्र की मजबूती की शपथ दिलाई जाएगी। नए वोटरों को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। कोरोना गाइडलाइन के तहत कार्यक्रम करने का निर्देश दिया है। मतदान केंद्र क्रमांक 99 में आयोजित किया गया | मतदान दिवस को मतदाताओ में उत्साह देखने को मिला और ज्यादा से ज्यादा समस्त ग्राम वासियों को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया गया ।
मतदान दिवस कार्यक्रम सरपंच प्रेम कुमार गौड़ एवं सचिव वजन राम साहू के निर्देश अनुसार संपन्न किया गया |

Facebook Conversations