गणेश पूजा के बाद शुरू हुई मेहंदी सेरेमनी; मां नीतू, करीना और करिश्मा समेत कई रिश्तेदार वास्तु अपार्टमेंट पहुंचे
त्वरीत खबरे- करीना और करिश्मा समेत कई रिश्तेदार वास्तु अपार्टमेंट पहुंचे

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की रस्में आज से शुरू हो गई हैं।   दोपहर 2 बजे रणबीर के पाली हिल स्थित घर 'वास्तु अपार्टमेंट' में दिवंगत ऋषि कपूर और सभी पूर्वजों की याद में पितृ पूजा हुई, जिसमें दोनों के फैमिली मेंबर्स शामिल हुए। इसके बाद गणेश पूजा हुई और अब अपार्टमेंट में कपल की मेहंदी-हल्दी जैसी प्री-वेडिंग सेरेमनी शुरू हो गई है। सेरेमनी के लिए मेहमानों का आना भी शुरू हो गया है। सेरेमनी के बाद फिर इसी घर में रणबीर-आलिया पंजाबी रीति रिवाज से 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध सकते हे

लाइव अपडेट्स -

  • कपल की फैमिली आज ग्रैंड रिसेप्शन की डेट डिसाइड करेंगे।
  • आलिया और रणबीर आज शादी की डेट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर सकते हैं।
  • रणबीर के अंकल रणधीर कपूर शादी में शामिल होने के लिए गोवा से निकल गए हैं ।
  • आलिया भट्ट के भाई राहुल भट्ट और निखिल नंदा भी रणबीर कपूर के घर पहुंचे।

इस बीच, सोशल मीडिया पर कई फोटोज और वीडियोज सामने आए हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि 'वास्तु अपार्टमेंट' को लाइटों से सजाया गया है। एक फोटो सामने आई है, जिसमें रणबीर की मां नीतू कपूर, बहन रिद्धिमा और उनकी बेटी समारा पूजा सेरेमनी के लिए वास्तु अपार्टमेंट के बाहर स्पॉट हुईं। नीतू-रिद्धिमा और समारा तीनों ट्रेडिशनल ड्रेस पहने दिखाई दीं।

वहीं एक दूसरी फोटो में रणबीर की बुआ रीमा जैन भी पूजा सेरेमनी के लिए घर के बाहर स्पॉट हुईं। वे कपल की हल्दी सेरेमनी के लिए पीले रंग की ट्रेडिशनल ड्रेस पहनी हुई हैं। इनके अलावा भी 'वास्तु अपार्टमेंट' में मेहमानों का आना लगा हुआ है, जिसके वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

शादी के लिए सिक्योरिटी के कड़े इंतजाम
कपल की पूजा, हल्दी-मेहंदी, संगीत जैसी प्री-वेडिंग सेरेमनी और शादी में उनके फैमिली मेंबर्स, क्लोज फ्रेंड्स और कुछ सेलेब्स ही शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि इस इंटिमेट वेडिंग में सिर्फ 28 मेहमानों को ही इनवाइट किया गया है। शादी के लिए सिक्योरिटी के कड़े इंतजाम भी किए गए हैं। सिक्योरिटी की जिम्मेदारी मुंबई की बेस्ट सिक्योरिटी फोर्स '9/11' एजेंसी को दी गई है।

ये खबरें भी पढ़ें...

कपूर्स से कम नहीं भट्ट:आलिया के दादा नानाभाई ने बनाई थीं 100 से ज्यादा फिल्में, 1942 में फिल्मों में डबल रोल का कॉन्सेप्ट भी लाए थे

110 साल के बॉलीवुड में 94 साल कपूर्स के:1928 में पृथ्वीराज ने फिल्मी करियर शुरू किया था, उनकी 4 पीढ़ियों ने दीं 987 फिल्में

एक-दूसरे की फर्स्ट चॉइस नहीं दोनों, रणबीर का दीपिका-कटरीना तो आलिया का सिद्धार्थ मल्होत्रा से रहा अफेयर

कपूर खानदान की कई शादियों का गवाह रहा RK हाउस

बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसेस ने की थी कम उम्र में शादी

पुलिस की भी तैनाती

डीसीपी मंजूनाथ शिंगे ने बताया- हमें कपूर परिवार के निजी समारोह के बारे में इन्फॉर्म किया गया है और हमने कुछ कॉन्स्टेबल तैनात किए गए हैं, ताकि किसी भी तरह का कानून न टूटे। यह एक निजी मामला है, लेकिन इसमें मीडिया का इन्वॉल्वमेंट देखते हुए कपूर परिवार ने पुलिस से भी वहां तैनात रहने की रिक्वेस्ट की है।

मेहमानों के मोबाइल कैमरों पर टेप

एक वीडियो सामने आया है जिसमें वास्तु अपार्टमेंट में आने वाले हर व्यक्ति के मोबाइल फोन के कैमरों को टेप चिपका कर बंद किया जा रहा है, जिससे कोई भी सेरेमनी के फोटोज और वीडियोज लीक न कर सके। शादी में वीआईपी गेस्ट की सुरक्षा और प्राइवेसी के लिए 250 से ज्यादा बाउंसर्स भी तैनात किए जाएंगे। शादी के लिए 'वास्तु अपार्टमेंट' के अलावा 'कृष्णा राज बंगलो', 'RK हाउस' और 'RK स्टूडियो' को भी लाइट्स और फूलों से सजाया गया है। इनके फोटोज और वीडियोज भी वायरल हो रहे हैं।

मेन्यू में नेशनल-इंटरनेशनल फूड्स

कपूर फैमिली खाने की बड़ी शौकीन है। यही कारण है कि नीतू कपूर ने अपने बेटे की शादी के लिए दिल्ली और लखनऊ से स्पेशल शेफ्स को हायर किया है। शादी के मेन्यू में नेशनल और इंटरनेशनल फूड्स की वैराइटी होगी। साथ ही दिल्ली की स्पेशल चाट का एक काउंटर होगा। आलिया वीगन हैं, इसलिए शादी में 25 काउंटर्स वीगन और वेजिटेरियन फूड्स के भी होंगे।

नॉन डिस्क्लोजर एग्रीमेंट साइन कराया

रणबीर-आलिया ने वेडिंग टीम से नॉन डिस्क्लोजर एग्रीमेंट (NDA) पर साइन कराया है। इसके मुताबिक टीम को कपल की प्री-वेडिंग सेरेमनी और शादी की कोई भी फोटो या वीडियो शेयर करने की परमिशन नहीं है। शादी में कपल के पर्सनल मेकअप आर्टिस्ट और स्टाइलिस्ट भी शामिल हो रहे हैं। उनसे भी NDA पर साइन करवाया गया है। वेडिंग टीम द शादी स्क्वाड ने भी यह एग्रीमेंट साइन किया है। एग्रीमेंट के तहत ये सभी शादी के बारे में बात भी नहीं कर सकेंगे।

शादी में शामिल होने वाले सेलेब्स की लिस्ट

रणबीर ने अपनी शादी में सालों से उनके साथ काम कर रहे टेक्नीशियन, हेयर एंड मेकअप आर्टिस्ट, स्पॉट बॉयज और सभी असिस्टेंट्स को भी इनवाइट किया है। कुछ गेस्ट के नाम भी सामने आए हैं। इनमें कपल के बेस्ट फ्रेंड डायरेक्टर अयान मुखर्जी, करण जौहर, आदित्य रॉय कपूर, विक्की कौशल-कटरीना कैफ, रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण, डायरेक्टर संजय लीला भंसाली, जोया अख्तर, वरुण धवन, रोहित धवन, डिजाइनर मसाबा गुप्ता, शाहरुख खान, अर्जुन कपूर, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और अनुष्का रंजन जैसे सेलेब्स शामिल हैं।

गुरुद्वारे में लंगर देंगे रणबीर-आलिया

रणबीर और आलिया की शादी पंजाबी रीति रिवाज से हो रही है। पंजाबी शादी की रस्मों में एक रस्म यह भी होती है कि शादी के बाद न्यूली वेड कपल को गुरुद्वारे में लंगर का आयोजन करना होता है। इसी रस्म के चलते रणबीर-आलिया भी शादी के बाद मुंबई में जुहू और बांद्रा के बीच स्थित गुरुद्वारे में लंगर का आयोजन करेंगे।

रणबीर के पेरेंट्स ऋषि कपूर और नीतू सिंह ने भी शादी के बाद इसी गुरुद्वारे में लंगर रखा था। हालांकि रणबीर-आलिया गुरुद्वारे में मौजूद नहीं होंगे। विवाहित जोड़े की ओर से सर्विंग और प्रार्थना की जाएगी।

कपल मुंबई में देगा ग्रैंड रिसेप्शन

शादी के बाद कपल मुंबई के 'ताज महल पैलेस' या 'ग्रैंड हयात' में एक रिसेप्शन भी देगा, जिसमें दोनों के फैमिली, फ्रेंड्स समेत कई सेलेब्स शामिल होंगे। आलिया इस ग्रैंड रिसेप्शन में अपने करीबी मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया हुआ आउटफिट पहनेंगीं।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations