घर से झोला लेकर निकले लोगों का ब्रांड एम्बेसडर ने फूल देखकर किया सम्मान
त्वरित ख़बरें - लोगों ने कहा नहीं करेंगे प्लास्टिक केरीबैग का उपयोग:

दुर्ग 26 फरवरी। नगर पालिक निगम। विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल के मंशा के अनुरूप और आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देश पर स्वच्छ्ता ब्रांड एम्बेसडरो को जिम्मेदारी दी गई है की स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में दुर्ग नगर निगम को नंबर वन लाने ब्रांड एंबेसडरों ने   अपना कमान संभाले हुए है दुर्ग को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त करने एक नवाचारी जागरूकता के लिए ब्रांड एंबेसेडर डॉ विश्वनाथ पाणिग्रही द्वारा लगातार किया जा रहा है,इस कड़ी मे आज सुबह 7 बजे महाराजा चौक सब्जी विक्रेताओं के पास  पहुंचकर अपने अपने  घर से झोला,थैला गैर सिंगल यूज प्लास्टिक  बाजार आने वाले लोगों को पुष्प भेंट कर सम्मान किया तथा नगर निगम दुर्ग का स्वच्छता स्वच्छ सर्वेक्षण संदेश देते हुए जन जन को सहयोग करने आव्हान किया । ब्रांड एंबेसेडर पाणिग्रही ने 3 घंटे रहकर आते जाते हर नागरिको से चर्चा करते उन्हें प्रेरित करते रहे।लोगों ने भी इस तरह के सम्मान को सहर्ष स्वीकार करते हुए प्लास्टिक उपयोग नहीं करने प्रतिबद्धता जताई । डॉ पाणिग्रही ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विगत 10 दिनों से जारी प्लास्टिक मुक्त अभियान का असर अब दिखाई देने लगा है।पहले जो  बिना झोला लिए बाजार आते थे अब उनके हाथों में झोला दिखाई देने लगा है ।इस तरह निरंतर जागरूकता कार्यक्रम जारी रखने से अच्छा परिणाम मिलेगा तथा हमारा दुर्ग सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त होगा।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations