गरियाबंद 19 मई 2024/ जिला गरियाबंद अंतर्गत एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन आज गरियाबंद के शासकीय वीर सुरेन्द्र साय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सुबह 10:00 से 12:00 बजे तक आयोजित किया गया। चयन परीक्षा में कुल 939 परीक्षार्थियों में से 812 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए वहीं 127 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें। अपर कलेक्टर अरविंद पांडे एवं संयुक्त कलेक्टर नवीन भगत ने परीक्षा केंद्र पहुंचकर परीक्षा के सुचारू संचालन का जायजा लिया। चयन परीक्षा में आयुक्त, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग रायपुर से परीक्षा
केन्द्र के पर्यवेक्षक के रूप में मंजुला तिवारी एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गरियाबंद विशाल महाराणा भी मौजूद रहे। प्रवेश परीक्षा का आयोजन सफल रहा।

Facebook Conversations