दुर्गं/ 8 फरवरी। नगर पालिक निगम आयुक्त हरेश मंडावी के सख्त निर्देश पर आज बाजार विभाग,अतिक्रमण विभाग व उड़नदस्ता अमले ने जी.ई.रोड बीआईटी कॉलेज के पास सड़क किनारे में 16 अवैध होंडिंग पर नगर निगम ने कार्रवाई की। विज्ञापन एजेंसियों में मचा हड़कंप,एजेंसियों को अवैध होंडिंग हटाने के लिए नोटिस और समझाइस दिया गया था वो अपना होंडिंग हटा लें पर नोटिस व समझाइस असर नहीं हुआ तो नगर निगम ने एक्शन लिया है,आयुक्त हरेश मंडावी द्वारा राजस्व व बाजार विभाग की समीक्षा के दौरान नोडल अधिकारी प्रकाशचंद थावनी को निर्देश दिया गया कि शहर में बीआईटी कॉलेज से लेकर मिनी माता चौक तक जितने भी अवैध होंडिंग लगे हुए है उसको हटाने की कार्रवाही करने के लिए निर्देश दिए थे।, इसको ध्यान में रखते हुए अमले ने जी ई रोड बीआईटी कॉलेज सड़क किनारे बड़े एवं छोटे अवैध होंडिंग को हटाने की कार्रवाही की गई।इस मौके पर अतिक्रमण विभाग अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, उड़नदस्ता अधिकारी शिव शर्मा,बाजार प्रभारी अधिकारी थानसिंग यादव,सहायक प्रभारी ईश्वर वर्मा,शशिकांत यादव,भुवान दास साहू,दीपक निषाद,राजेश दग्गर,मन्नी मन्हारे, के अलावा अमला मौजूद थे। आयुक्त हरेश मंडावी के सख्त निर्देश पर अमले ने जी.ई रोड पर स्थापित अवैध होंडिंग को हटाया गया।जी.ई रोड पूर्व में दीपक जैन को होंडिंग लगाने हेतु निगम द्वारा अधिकृत किया गया था।समयाविधि पूर्ण हो जाने पर उन्हें उक्त होंडिंग हटाने के लिए नोटिस दिया गया व समय समय पर दूरभाष द्वारा होंडिंग हटाने की समझाइश भी दिया गया था सम्बंधित एजेंसी द्वारा निगम को अनदेखी करने के कारण निगम ने एक्शन लिया। अवैध होंडिंग हटाने की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
त्वरित ख़बरें - अवैध होंडिंग के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जाएगा

Facebook Conversations