दुर्ग शहर में सड़क बनाने के नाम पर सिर्फ गड्ढा, दुर्ग जिला गड्ढा गड्ढा गड्ढा
त्वरित ख़बरें - गढ्ढों में सड़क है या सड़क में गढ्ढे नहीं चलता पता, जानलेवा बनी सड़क पर आये दिन होती हैं दुर्घटनाएं

त्वरित ख़बरें समाचार- शहर  की बदहाल सड़कें लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रही हैं। आपको बता दें कि दुर्ग शहर का मार्ग हाल यह है कि गड्ढे में सड़क है,या फिर सड़क में गड्ढा। यह पता भी नहीं चलेगा। ऐसे में इन गड्ढों वाली सड़कों की हालत ऐसी बन चुकी है कि सावधानी हटी तो दुर्घटना घटी। दिन के समय में तो फिर भी गनीमत है, पर रात का सफर तो बिल्कुल ही नहीं।जबकि पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी मरम्मत पर भी ध्यान नहीं दे रहे हैं । ठेकेदार सिर्फ अपनी मनमानी करते नजर आते है , पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी को गड्ढो केबारे में जानकारी देने से कहते है ठेकदार देखेगा हमने ठेकेदार को जिम्मेदारी दे रखा है और जब उसी समय आप जब ठेकेदार को सड़को की जानकारी देना चाहे तो वह अपने आपको इतना व्यस्त बताएगा बताएँगे की अधिकारी को ही फेल कर देंगे इतना व्यस्त तो ठेकदार के अधिकारी  भी नही होते होंगे | फिर सड़को पर बदहाली है गड्ढे ही गड्ढे है |

इसके लिए कई बार शिकायते  भी की, लेकिन उस पर कोई अमल नहीं हुआ। परिणाम स्वरूप लोगों की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इन गड्ढों को समय से न भरे जाने की वजह से आयदिन दुर्घटना होती है दुर्ग शहर में काफी सड़के पूरी तरह से गड्ढों में गुम हो गई है।

जगह-जगह बनेगड्ढे और उखड़ी गिट्टियों के कारण इस सड़क पर चलना किसी खतरे से कम नहीं है। यहसड़कें जानलेवा बन चुकी हैं।

सड़कों की हालत ठीक होती तो हादसे कम होते हैं। यहां की टूटी-फूटीज्यादातर हादसों के लिए जिम्मेदार हैं।

सड़कों की हालत इतनी बुरी है कि लोग अक्सर हादसों का शिकार होतेहैं। शिकायत करने के बाद प्रशासन भी ध्यान नहीं दे रहा है।

 Image

शहर की सड़कों पर होने वाले गड्ढों को समय पर नहीं भरा जा रहा है, जिससे उनका आकार बढ़ता जा रहा है और वे बदहाल होती जा रही है, जिससे इन पर गुजरने वाले राहगीर परेशान है। जबकि जिम्मेदार अफसर इनकी मरम्मत पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।परिणाम स्वरूप लोगों की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।

 

शहर की अधिकांश सड़कों की कुछ ऐसी ही हालत है, शहरवासी भी इन सड़कों की खस्ता हालत को लेकर कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायतें कर चुके हैं। लेकिन सुनवाई न होने की वजह से उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।

सुस्त गति से निर्माण बन रहा है लोगों की मुसीबत

शहर में एक ओर लोग सड़कों की समय पर मरम्मत न होने से परेशान है। तो दूसरी ओर सड़कों पर सुस्त गति से चल रहे निर्माण कार्य से लोग हैरान है। दुर्ग शहर में सड़कों पर निर्माण कार्य चलते हुए दो वर्ष बीतने को जारहे हैं। लेकिन यह अभी तक पूरे नहीं हो पाए हैं, जिससे भी लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढो की वजह से सामने आने से वाहन चालकों का संतुलन बिगड़ जाता है, जिससे वे सड़क पर गिरकर चोटिल हो जाते है। जी ई रोड़ पर प्रति महीने एक दर्जन लोग घायल होते हैं । बारिश का मौसम चल रहा है बारिश का पानी इन गड्ढो में भरा हुआ रहता है, पता ही नही चलता की गड्ढा कितना बड़ा है और दुर्घटना इसी कारण से होती है बारिश से पहले गड्ढो की मरम्मत की जानी थी पर समय रहते ध्यान नही दिए जानेके कारण ये हाल है | देखा जाय तो छत्तीसगढ़ के तमाम बड़े मंत्री दुर्ग शहर से ही है फिर भी दुर्ग शहर की रुपरेखा बेहाल है मुख्यमंत्री दुर्ग से,गृहमंत्री दुर्ग से,विधायक दुर्ग से,महापौर दुर्ग से इतने बड़े मंत्रियो के रहने बाद भी दुर्ग शहर की बदहाली का पता आप लगा ही सकते है जिस शहर में मंत्री इतने है वहाँ पर गड्ढे भी इतने है की जनता किससे अपनी समस्याए का निराकरण करवाए क्या इन मंत्रियो को दुर्ग शहर का हाल नजर नही आता क्या ? यह प्रशन दुर्ग शहर के निवासियों का है |   

YOUR REACTION?

Facebook Conversations