दुर्ग में 100% वैक्सीनेशन का प्लान:कोरोना संक्रमण पूरी तरह से खत्म करने स्वास्थ्य विभाग ने बनाई योजना;
त्वरीत खबरे / एक मई से 23 मई तक चलेगा अभियान

दुर्ग जिले में कोरोना संक्रमण पूरी तरह से खत्म हो गया है।

यह संक्रमण फिर न हो इसके लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने मिलकर शतप्रतिशत कोविड वैक्सीनेशन करने का माइक्रो प्लान तैयार किया है। कलेक्टर डॉ. एसएन भुरे के निर्देश पर सीएमएचओ डॉ. जेपी मेश्राम के नेतृत्व में टीकाकरण का कार्य किया जाएगा।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिव्या श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में 12 साल से लेकर 60 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों का शतप्रतिशत टीकाकरण करना है। इसके लिए 14 लाख 34 हजार 614 लोगों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अब तक पहले डोज के रूप में 13लाख 55 हजार 996 और दूसरे डोज में 11 लाख 49 हजार 943 सहित 58 हजार 852 लोगों को बूस्टर डोज लगाया है। इस तरह से अब तक कुल 25 लाख 64 हजार 791 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। कोविड की आगामी लहर से बचने के लिए जिले में शतप्रतिशत कोविड वैक्सीनेशन करना सबसे जरूरी है।

इसके लिए 28 अप्रैल को दुर्ग में एक बैठक बुलाई गई। इस बैठक में सभी जिम्मेदार अधिकारी शामिल हुए। उन्होंने मिलकर इसके लिए एक माइक्रो प्लान बनाया है। इस प्लान को साकार करने के लिए निगम क्षेत्र में वार्डवार कोविड वैक्सीनेशन जनप्रतिनिधि, वार्ड पार्षद, जनप्रतिनिधि की टीम, आंगनबाडी कार्यकर्ता और मितानिनों के सहयोग लिया जाएगा। प्रत्येक वार्ड में शासकीय भवन या निजी संस्था में दो दिन तक टीकाकरण किया जाएगा। सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक टीकाकरण किया जाएगा। इसके साथ ही सभी यूपीएचसी में भी कोविड टीकाकरण किया जाएगा।

लोगों से वैक्सीनेशन के लिए की गई अपील

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है जिन लोगों ने अभी तक कोविड वैक्सीन की सभी डोज नहीं लगवाई है वह इसे जरूर लगवा लें। विभाग के मुताबिक 12 से 14 आयु के हितग्राही को प्रथम एवं द्वितीय डोज। 14 से 18 आयु के हितग्राही को कोवैक्सीन प्रथम एवं द्वितीय डोज। 18से 59 को कोवैक्सीन/कोविशील्ड की प्रथम एवं द्वितीय डोज लगाई जाएगी। इसके साथ ही 60 साल से अधिक उम्र के लोगों सहित स्वास्थ्य कर्मी एवं फ्रंट लाइन कार्यकर्ता को कोवैक्सीन/कोविशील्ड की प्रथम, द्वितीय डोज के साथ बूस्टर डोज भी लगाई जाएगी। वैक्सीनेशन का कार्य निगम व पालिका क्षेत्र के सभी वार्डों में 1 मई से 23 मई तक किया जाएगा।

भिलाई नगर निगम क्षेत्र में कब कहां होगा वैक्सीनेशन

  • 1 और 2 मई को वार्ड क्रंमाक 1-10, 32-38, 42-47 और 52-54 तक।
  • 5 और 6 मई को वार्ड क्रंमाक 11-20 और 48-51 तक।
  • 7 और 11 मई को वार्ड 21-31, 39-41 और 55-60 तक।
  • 12 और 13 मई को वार्ड 61-65 तक।
  • 14 और 18 मई को वार्ड 66-70 तक।

नगर निगम रिसाली में कब कहां होगा वैक्सीनेशन

  • 1 और 2 मई को वार्ड 26 से 31 तक।
  • 5 और 6 मई को वार्ड क्रंमाक 13-18 तक।
  • 7 और 11 मई को वार्ड 19-23 तक।
  • 12 और 13 मई को वार्ड 32-37 तक।
  • 14 और 18 मई को वार्ड 7-12 तक।
  • 19 और 20 मई को वार्ड 01-06 तक।
  • 21 और 23 मई को वार्ड 24-25 तक।

नगर पलिका जामुल में कब कहां होगा वैक्सीनेशन

  • 1 और 2 मई को वार्ड 1-9, 12, 13 और 15 तक।
  • 5 और 6 मई को वार्ड 11, 14 और 16-18 तक।

नगर निगम चरौदा में कब कहां होगा वैक्सीनेशन

  • 1 और 2 मई को वार्ड क्रंमाक 1-6 तक।
  • 5 और 6 मई को वार्ड क्रंमाक 7-12 तक।
  • 7 और 11 मई को वार्ड क्रंमाक 13-18 तक।
  • 12 और 13 मई को वार्ड क्रंमाक 19-24 तक।
  • 14 और 18 मई को वार्ड क्रंमाक 25-30 तक।
  • 19 और 20 मई को वार्ड क्रंमाक 31-36 तक।
  • 21 और 23 मई को वार्ड क्रंमाक 37-40 तक।

नगर निगम दुर्ग में कब कहां होगा वैक्सीनेशन

  • 1 और 2 मई को वार्ड क्रंमाक 1-11और 56, 57, 58 तक।
  • 5 और 6 मई को वार्ड क्रंमाक 12-25 और 59,60 तक।
  • 7 और 11 मई को वार्ड क्रंमाक 26-40 तक।
  • 12 और 13 मई को वार्ड क्रंमाक 41-55 तक

YOUR REACTION?

Facebook Conversations