दुर्ग / 21 फरवरी।नगर पालिक निगम.आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देश पर यातायात व्यवस्थाओं को लेकर इंद्रिरा मार्केट क्षेत्र स्टेशन रोड शिवम मॉल तक में दुकान के बाहर समान सजाकर या दुकान के ऊपर समान लटकाकर रखने वालों के खिलाफ आज भी चली अतिक्रमण हटाने की कार्रवाही
शहर को साफ रखने की मुहिम के चलते दुर्ग नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों ने अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ चालान करके जुर्माना लगाना शुरू कर दिया है.दुकानदार दुकान के बाहर समान निकलकर रखने वालों पर निगम टीम नजर,निगम प्रशासन इसके खिलाफ़ निरन्तर कमर कसता नज़र आ रहा है इस क्रम में आज इंद्रिरा मार्केट में दुकान के बाहर समान फैलाकर रखने वालों पर अतिक्रमण प्रभारी दुर्गेश गुप्ता, उड़नदस्ता प्रभारी शिव शर्मा,प्रभारी बाजार अधिकारी थानसिंह यादव,सहायक बाजार प्रभारी ईश्वर वर्मा ने इंद्रिरा मार्केट क्षेत्र में घूम घूमकर साई नाथ दोसा-1000 रुपए, साई मधुर-1000 रुपए,चंदा इलेक्ट्रानिक-100,गोपाल इलेक्ट्रानिक-500 रुपए ,सागर सेलून-200 रुपए, गणेश डेयरी-100 रुपए,विन फैशन-200 रुपए, अब्दुल खान एव शैफ अली-500 रुपए, शहनाज मुर्गा दुकान-200 रुपए कुल 9 लोगो से 3800 रुपए का जुर्माना वसूला गया,और दुकानदारो को भविष्य में दुकान के बाहर समान न रखने की चेतावनी दी गई।कार्रवाही के मौके पर अतिक्रमण टीम एवं बाजार विभाग के भुवानदास साहू,शशिकांत यादव के अलावा टीम मौजूद थे

Facebook Conversations