दमदार किरदार में आएंगी नजर ,,फिल्म ‘इमरजेंसी’ से Kangana Ranaut ने अपने पहले लुक को किया रिवील,
त्वरित खबरे :

14 जुलाई 2022

Image

बॉलीवुड अभिनेत्री Kangana Ranaut अपनी आगामी फिल्म ‘इमरजेंसी’ से अपने किरदार के नए लुक को रिवील कर दिया है, जिसमें वह दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभा रही हैं. अपनी फिल्म ‘धाकड़’ में उग्र और रहस्यमय एजेंट अग्नि के रूप में नजर आने वाली कंगना ‘इमरजेंसी’ में बिल्कुल अलग अवतार में नजर आने वाली हैं.

बता दें कि एक्ट्रेस Kangana Ranaut पर्दे पर सबसे शक्तिशाली और प्रसिद्ध राजनेताओं में से एक का किरदार निभाने जा रही है. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फैंस के साथ फिल्म के पहले लुक को शेयर कर दिया है. फिल्म से अपना फर्स्ट लुक फैंस के साथ शेयर करते हुए Kangana Ranaut ने केप्शन में लिखा – पेश है #EmergencyFirstLook!, दुनिया के इतिहास में सबसे शक्तिशाली और विवादास्पद महिलाओं में से एक का चित्रण.

वहीं, उनकी प्रोडक्शन कंपनी ‘मणिकर्णिका फिल्म्स’ के यूट्यूब चैनल पर भी इस फिल्म से अपना फर्स्ट लुक को रिवील करते हुए एक वीडियो शेयर किया गया है. सामने आए वीडियो में कंगना अपने किरदार में फुल फर्म में दिख रही हैं. वहीं, वो वीडियो में अपने पीए से कहती हैं कि अमेरिका के प्रेसिडेंट को कह देना की मुझे मेरे दफ्तर में सब मैडम नहीं सर कहते हैं

भिनेत्री ने सही लुक हासिल करने के लिए ऑस्कर विजेता मेकअप आर्टिस्ट डेविड मालिनोवस्की को चुना है. मलिनोवस्की ने फिल्म ‘द डार्केस्ट ऑवर’ (2017) के लिए सर्वश्रेष्ठ मेकअप और हेयरस्टाइल का ऑस्कर जीता. अभिनेत्री के अनुसार, आपातकाल देश के राजनीतिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण क्षण था और वह उस दौर को सेल्युलाइड पर दिखाने की इच्छुक थीं.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations