दिन से लापता था शख्स, आज गांव की नदी में मिला शव, इलाके में फैली सनसनी
त्वरित खबरे :

22 जुलाई 2022

मध्यप्रदेस  के खरगोन जिले के काटकूट चौकी क्षेत्र के ग्राम आक्या निवासी 55 वर्षीय धाम सिंह का शव गांव के ही सुकड़ी नदी में मिला. शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

बताया जा रहा है कि 20 जुलाई की दोपहर से धाम सिंह लापता था. उसके परिजन खोजबीन में लगे हुए थे. इसी बीच उसका शव शुक्रवार सुबह आक्या की ही सुकड़ी नदी में मिला. शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों की मौके पर भाड़ी भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाला. इसके बाद मौके पर मृतक के परिजनों में चीख पुकार मच गई. लोगों ने उन्हें किसी तरह समझाकर शांत कराया. पुलिस पोस्टमार्टम के लिए शव को बड़वाह शासकीय अस्पताल लाई, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सौंप दिया गया है.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations