दीपावली यातायात व्यवस्थाओं को लेकर निगमायुक्त एवं सीएसपी ने अधिकारियों के साथ इंद्रिरा मार्केट क्षेत्र में दिनभर लिया व्यवस्था का जायजा :
त्वरित ख़बरें - बाज़ारो में आम जनताओं को खरीददारी के लिए आवागमन में समस्या न हो सकें,नगर पालिक निगम अंतर्गत बाजार क्षेत्र त्योहारों को लेकर बाज़ारो में ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए निगम अमला सक्रिय।

-दीपावली यातायात व्यवस्थाओं को लेकर निगमायुक्त एवं सीएसपी ने अधिकारियों के साथ इंद्रिरा मार्केट क्षेत्र में दिनभर लिया व्यवस्था का जायजा :

दुर्ग/ 3 नवम्बर, नगर पालिक निगम शहर के ह्दय स्थल इंद्रिरा मार्केट दीपावली त्योहार खरीददारी को देखते हुए इंद्रिरा मार्केट क्षेत्र बाजार में बेहतर व्यवस्था बनाने के लिए आज दिनभर निगमायुक्त हरेश मंडावी एवं सीएसपी जितेंद्र यादव ने थाना प्रभारी,बाजार नोडल अधिकारी प्रकाशचंद थावनी,उड़नदस्ता प्रभारी शिव शर्मा,अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता,प्रभारी बाजार अधिकारी थानसिंह यादव,ईश्वर वर्मा,भुवनदास साहू एवं बाजार विभाग,अतिक्रमण विभाग,स्वास्थ्य विभाग और उड़नदास्ता के साथ बाजार क्षेत्र, इंद्रिरा मार्किंग पार्किंग,हटरी बाज़ार,मोती काम्प्लेक्स, स्टेशन रोड,फूल बाजार,मान होटल लाइन समेत तक व्यवस्थाओं दुरुस्त करने निरीक्षण किया गया।आम नागरिकों को टीबी हॉस्पिटल के पास निर्धारित स्थल पर वाहन पार्किंग कराने,सड़क पर समान फैलाकर व्यवसाय नही करने के लिए समझाइस दी जा रहा है एवं ठेला,पसरा गुमटी लगाकर बेचने वालों को व्यवस्थित तरीक़े दुकान लगाकर व्यवसाय करने के लिए बेहतर व्यवस्था की जा रही है।

बाज़ारो में आम जनताओं को खरीददारी के लिए आवागमन में समस्या न हो सकें,नगर पालिक निगम अंतर्गत बाजार क्षेत्र त्योहारों को लेकर बाज़ारो में ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए निगम अमला सक्रिय।निगमायुक्त हरेश मंडावी ने सभी दुकानदारो में जाकर अपील करते हुए कहा कि दुकान के बाहर समान फैलाकर और दुकान के बाहर समान निकलकर व्यवसाय न करें और व्यपारियो पार्किंग और सुरक्षा के लिहाज से व्यवस्था बनाए रखने में सभी सहयोग करें,उन्होंने आम नागरिको से भी अपील कर कहा कि खरीददारी के लिए बाजार पहुचने पर अपना वाहन पार्किंग स्थल पर रखें निशुल्क।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations