DIG ने खुद को गोली मार कर की आत्महत्या, सुसाइड के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस, CM ने जताई संवेदना..
त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरों

 तमिलनाडु में कोयंबटूर रेंज के उप महानिरीक्षक (DIG) ने खुद को गोली मार कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने घटना पर शोक व्यक्त किया और कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का निधन पुलिस विभाग के लिए भारी क्षति है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि संदेह है कि डीआईजी सी विजय कुमार ने शहर के रेड फील्ड्स स्थित अपने आवास पर सर्विस पिस्तौल से खुद को गोली मार ली। 

अधिकारी ने कहा कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 2009 बैच के अधिकारी विजय कुमार ने इसी वर्ष जनवरी में डीआईजी का पदभार संभाला था। इससे पहले उन्होंने चेन्नई के अन्ना नगर में पुलिस उपायुक्त के रूप में सेवाएं दी थीं। वह कांचीपुरम, कुड्डालोर, नागपट्टिनम और तिरुवरूर जिलों में पुलिस अधीक्षक पद पर भी कार्य कर चुके थे। तमिलनाडु में हाल के वर्षों में किसी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या किए जाने का यह दूसरा मामला है।

 इससे पहले तिरुचेंनगोड़े की तत्कालीन पुलिस उपाधीक्षक विष्णु प्रिया ने 2015 में नमक्कल जिले में स्थित अपने आवास पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी।

 मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि वह सी विजय कुमार की मौत की खबर से शोकाकुल तथा स्तब्ध हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ विजयकुमार ने तमिलनाडु पुलिस बल में विभिन्न पदों पर सेवाएं दीं जिसमें जिले का पुलिस अधीक्षक पद शामिल है। उनका निधन तमिलनाडु पुलिस विभाग के लिए भारी क्षति है। उनके परिवार, मित्रों तथा पुलिस बल के प्रति मेरी संवेदनाएं।''

अधिकारियों ने क्या बताया

हर कोई हतप्रभ पुलिस अफसर-कर्मचारी, यह कहकर बला सी टाल रहा है कि अभी जांच से पहले कुछ नहीं पता चल सकता. हालांकि टीवी9 से खुद की पहचान उजागर न करने की शर्त पर, अपर पुलिस महानिदेशक और आईजी स्तर के अफसरों ने बात की. साथ ही राज्य पुलिस महानिदेशालय के कुछ अन्य उन मातहतों से जिन्होंने कभी इन्हीं आईपीएस अधिकारी विजय कुमार के साथ काम किया था, से बातचीत में एक बात तो साफ हो गई कि, विजय कुमार आसानी से सुसाइड जैसा कदम उठाने वाले पुलिस अफसर या शख्शियत कतई नहीं थे |

पुलिस स्टाफ से भी की गई पूछताछ

कांचीपुरम्, गुड्डालोर, नागापट्टिनम और तिरूवरूर जिलों में पुलिस अधीक्षक पद पर तैनात रह चुके ऐसे आईपीएस विजय कुमार को, प्रमोशन के बाद इसी साल जनवरी महीने में डीआईजी कोयंबटूर बनाकर भेजा गया था. बाद में वे कुछ समय के लिए चेन्नई के अन्ना नगर जिले के डीसीपी भी बनाए गए थे. बताते हैं कि कोयंबटूर रेंज में उनकी पहली पोस्टिंग डीआईजी (रेंज) के पद पर हुई थी. राज्य पुलिस महानिदेशालय में ही तैनात एक अन्य आला अफसर के मुताबिक, “विजय साहब कई रात से क्यों नहीं सो पा रहे थे? इसके बारे में उस पुलिस स्टाफ से पूछा गया है जो 24 घंटे उनके साथ रहता था. मगर कोई पुष्ट वजह निकल कर सामने नहीं आ सकी है.”

उन्होंने कहा, परिवार से अभी इन विपरीत और संकट के हालातों में बात किया जाना असंभव है. धीरे-धीरे हालात सामान्य होने पर शायद कुछ वजह पता चल सके. हां, इतना जरूर क्लियर हो चुका है कि, इन 4-5 रातों में जिनमें उनके लगातार जागते रहने की बातें निकल कर सामने आ रही हैं |उन रातों में उन्होंने किसी डॉक्टर से भी कोई सलाह-मश्विरा नहीं किया था ''|

YOUR REACTION?

Facebook Conversations