दुर्ग / वृक्षारोपण मानव समाज का सांस्कृतिक दायित्व भी है क्योंकि वृक्षारोपण हमारे जीवन को सुखी संतुलित बनाए रखता है वृक्षारोपण हमारे जीवन में राहत और सुखचैन प्रदान करता है।उक्त विचार के साथ दुर्ग जिले के विकासखंड धमधा के ग्राम पंचायत करेली में ग्राम पंचायत की सुरक्षित भूमि पर वन महोत्सव के क्रम में वृक्षारोपण करते हुए सरपंच जगदीश साहू ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत ही आवश्यक है। वृक्षारोपण कार्यक्रम आज के परिवेश में जन आंदोलन बनाने की जरूरत है। लोगों को जागरूक करने हेतु जन जागृति अभियान चलाया जाना चाहिए। जितनी ज्यादा हरियाली विकसित होगी,उतना ही अधिक स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण तैयार होगा। पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ लगाना बहुत जरूरी है। हमारे जीवन में पेड़ों के महत्व को समझने और समाज को प्रेरित करने की प्रेरणा होनी चाहिए यदि पेड़ नहीं होंगे तो वातावरण का प्रदूषण सांसों में जहर घोल देगा। इसलिए अधिकाधिक संख्या में वृक्षरोपण करने की आवश्यकता है।ग्राम सचिव मनोज कुमार सोनके, उपसरपंच स्वरुप नारायण ताम्रकार ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन की बहुमूल्य धरोहर है जिसे संजोय रखने की हम सब की जिम्मेदारी है |
ग्राम पंचायत सरपंच जगदीश साहू एवं सचिव साथ ही सभी पंचगण एवं समस्त ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर वृक्षारोपण के कार्य को संपन्न किया |


Facebook Conversations