धमधा : ग्राम पंचायत खिलौराकला में हुआ वृक्षारोपण का कार्यक्रम
त्वरित ख़बरें - रिपोर्टिंग निशा बिस्वास छ.ग. मार्केटिंग हेड

धमधा /  एक वृक्ष लगाने से आपका सम्मान, आपका अभिमान तथा आपका विश्वास सबसे ज्यादा बढ़ेगा क्योंकि इससे उपजे फलों का लाभ आने वाली पीढ़ियों को मिलेगा।

ग्राम सरपंच ने ग्रामवासियों से कहा कि पेड़ लगाना और प्रकृति की रक्षा करना सबसे बड़ा पुण्य का काम है। उन्होंने कहा कि दिनों दिन पेड़ की कटाई होने से प्रकृति और वातावरण का संतुलन लगातार बिगड़ रहा है। इस असंतुलन का असर हमारी दैनिक जीवन में भी पड़ रहा है। लगातार पेड़ कटाई होने और वृक्षारोपण नहीं होने के चलते बारिश पहले की तुलना में कम होते जा रही है। साथ ही प्रकृति का तापमान निरंतर बढ़ते जा रहा है। सरपंच  द्वारा समस्त देशवाशियो को आग्रह किया की बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण करें जिससे की वातावरण का संतुलन सही बना रहे | इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच तिलोकीराम पटेल एवं सचिव सहित पंचगण एवं समस्त ग्राम वासी उपस्थित रहे |  

YOUR REACTION?

Facebook Conversations