देवसरा की अनोखी दतराम गुफा : गुफा के अंदर हैं चट्टानों से लटकती व जमीन पर उभरी हुई खूबसूरत आकृतियां; ये आकृतियां चूना पत्थरों से बनी हैं
त्वरित खबरे -

कवर्धा/कुकदूर १८ अप्रैल 

Image

                      देवसरा में अनोखी दतराम गुफा। गुफा के भीतर बनी विभिन्न आकृतियां।

यह तस्वीर ग्राम देवसरा के पास पहाड़ पर स्थित दतराम गुफा की है। गुफा के अंदर चट्टानों से लटकती व जमीन पर उभरी हुई खूबसूरत आकृतियां है। यह आकृतियां चूना पत्थरों से बनी है। जो विभिन्न देवताओं, शंख, नारियल, बिल्व पत्र जैसी दिखती है। गुफा देवसरा की एक पहाड़ी पर करीब 300 फीट ऊपर चढ़ने के बाद एक छोटे से रास्ते से होते हुए करीब 300 फीट नीचे में है।

गुफा के भीतर प्राकृतिक रूप से बनी बावड़ी भी है

इस गुफा के भीतर एक प्राकृतिक बावड़ी भी मौजूद है। इसमें बारहमासी पानी रहता है। पानी की मौजूदगी के कारण अंदर काफी दलदल है। यहां चमगादड़ भी पाए जाते हैं। बताया जा रहा है कि रायपुर के साइंस कॉलेज के भूगर्भ शास्त्र के विशेषज्ञों की टीम यहां मुआयना कर चुके हैं। यह गुफा सुरंगनुमा है, अंदर पहुंचा मुश्किल है।

पर्यटन के लिहाज से यह स्थान बेहद उपयुक्त है

देवसरा के पास मौजूद दतराम गुफा पर्यटन के लिहाज से काफी अच्छा है। ब्लाॅक मुख्यालय पंडरिया से पचराही बकेला जैन तीर्थ स्थल मार्ग पर करीब 5 किलोमीटर पहले देवसरा गांव है। गांव के पास ही दतराम गुफा मौजूद है। यहां तक वाहन से पहुंचा जा सकता है। गुफा देखने पहाड़ पर करीब 300 फीट ऊंचाई तक पैदल चढ़ना पड़ेगा।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations