एक और जिला व स्थानीय प्रशासन द्वारा क्षेत्र में त्योहारों के मद्दे नजर शांति व्यवस्था बनाए जाने हेतु लगातार क्षेत्र मे कार्यवाही कर चौकसी बरती जा रही है।
वहीं दूसरी ओर आपसी वर्चस्व की लड़ाई में ब्लॉक कांग्रेसीयों द्वारा प्रशासन के योजना पर पलीता लगाते नजर आए।
ताजा मामला डोंगरगढ़ में गणेश झांकी विसर्जन का बताया जा रहा है सूत्रों के अनुसार डोंगरगढ़ गोल बाजार विसर्जन कार्यक्रम में भरे मंच पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के उपस्थिति में बैनर पोस्टर में फोटो नहीं छापने की बात से नाराज युवा कांग्रेस नेता संदीप सिंह व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आपस में उलझ गए। जिसे लेकर शहर में कांग्रेस की किरकिरी हो रही है यह दोनों ही नेता जिले के बड़े कांग्रेसी नेता के करीबी माने जाते हैं ।
डोंगरगढ़ थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा के अनुसार गणेश झांकी विसर्जन के दौरान कांग्रेस पार्टी के द्वारा मंच लगाया गया था। मंच में फोटो बैनर में न होने का विवाद सामने आया है कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष विजय राज ने अपनी ही पार्टी के युवा नेता संदीप सिंह गहरवार समेत दो लोगों पर मार-पीट,गाली गलौज एंव जान से मारने का थाने में F.I.R करवाया। गौर करने वाली बात यह है कि इस पूरे घटनाक्रम में स्थानीय विधायक हर्षिता बघेल की मौजूदगी रही जो कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के इस कुर्ता फाड़ गणेश विसर्जन झांकी फोटो पोस्टर विवाद को सुलझाने की जगह मुस्कुराती हुई नजर आई।
राजनीतिक पंडितों के अनुसार आगामी नगरी निकाय चुनाव करीब है जिसे देखते हुए कांग्रेस में यह गुटबाजी देखी जा रही है

Facebook Conversations