25 मई 2022
'द कपिल शर्मा शो' फेम सुमोना चक्रवर्ती ने सम्राट मुखर्जी के साथ अपनी शादी की खबरों पर रिएक्ट किया है। सुमोना ने हाल ही में एक इंटरव्यू में शादी की अफवाहों को बकवास बताया है। साथ ही उन्होंने कहा कि ये कहानियां दस साल पुरानी हैं।
सुमोना ने बताया शादी की खबरों को बकवास
सुमोना ने मीडिया इंटरव्यू में कहा, "ये सब सोशल मीडिया की दस साल पुरानी कहानियां हैं। ये सब बकवास है। सच बोलूं तो, मैं अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करना पसंद नहीं करती हूं। अगर कभी ऐसी कोई खबर आएगी, तो आपको पता चल जाएगा। मैं खुद आप सबको अनाउंसमेंट करके बताउंगी।"
सम्राट अच्छे दोस्त हैं-सुमोना
सुमोना ने सम्राट के बारे में पूछने पर कहा, "सम्राट एक अच्छा दोस्त है। मैं मीडिया से फैमिली और फ्रेंड्स के बारे में बात नहीं करती हूं।" जब एक्ट्रेस से शादी के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, "मुझे लगता है मैं आपके इस सवाल का जवाब दे चुकी हूं।" सम्राट मुखर्जी काजोल, रानी मुखर्जी और अयान मुखर्जी के कजिन भाई हैं।
दोनों ने शेयर की सेम लोकेशन की फोटोज
सुमोना हाल ही में महाराष्ट्र के चंदरपुर में स्थित 'तडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व' गई थीं। एक्ट्रेस अपने फैमिली मेंबर्स के साथ नेशनल पार्क घूमने गई थीं। वहीं सम्राट ने भी नेशनल पार्क के ही फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने तडोबा नेशनल पार्क को टैग भी किया था।

Facebook Conversations