जल जीवन मिशन का कार्य पूर्ण हो जाने के बाद आज पर्यंत तक नहीं मिला राशि-सरपंच संघ छुरिया
चार भाठा के सरपंच धर्मेन्द्र साहू का कहना हैं की जनपद पंचायत छुरिया में जल जीवन मिशन अंतर्गत रनिंग वाटर का कार्य 2019-20 में शुरुआत किया गया था तथा मार्च-अप्रैल 2021 तक प्रत्येक ग्राम पंचायत के एजेंसी सरपंच के द्वारा पूर्ण हो चुका है। जनपद पंचायत छुरिया के 118 ग्राम पंचायतों में शासकीय भवनों तक पाइपलाइन फिटिंग, टंकी फिटिंग,एवं अन्य सभी कार्य कंप्लीट किए जा चुके हैं तथा राशि हेतु जनपद पंचायत एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी डोंगरगढ़ में अवगत कराया गया। उनके द्वारा 50% की राशि ग्राम पंचायतों को दिए जाने को कहा गया। उसके पश्चात ही जल जीवन मिशन का अन्य बचा हुआ राशि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी द्वारा दिया जाएगा। तत्पश्चात सभी सरपंचों ने 15 वे वित्त की राशि को आहरण कर संबंधित फर्म को प्रदान किया गया तथा बचे हुए राशि के लिए डिमांड हेतु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी में सितंबर व अक्टूबर माह में प्रदान किया गया। किंतु आज पर्यंत तक जनपद पंचायत छुरिया के द्वारा 118 ग्राम पंचायतों में राशि प्राप्त नहीं हो पा रही है। जिससे समस्त सरपंच को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वह मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं। ग्राम पंचायतों में विभिन्न निर्माण कार्य एवं अन्य प्रकार के कार्य होते हैं। जिसे करने के लिए हमेशा मैटेरियल सप्लायर्स एवं हार्डवेयर से संपर्क साधना पड़ता है। आज की स्थिति में इन अधिकारी कर्मचारियों के कारण हमें परेशानिया उठाना पड़ रही है। ऐसी स्थिति में ग्राम पंचायतों का विकास होना इन्हीं अधिकारी कर्मचारियों के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। एक बार पुनः सरपंच संघ छुरिया की ओर से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के अधिकारी कर्मचारियों को अवगत कराते हैं की तत्काल उक्त राशि को प्रत्येक ग्राम पंचायतों में प्रदान किया जाए जिससे पाइपलाइन संबंधित फर्म को उक्त राशि को प्रदान किया जाए। नहीं तो वह दिन दूर नहीं कि सरपंच संघ छुरिया का गुस्सा इन सभी अधिकारी कर्मचारियों पर पड़े।
नहीं प्राप्त हुए निर्माण कार्यों की राशि
जनपद पंचायत छुरिया के लगभग सभी 118 ग्राम पंचायतों में नरेगा अंतर्गत कई निर्माण कार्य हुए जिसमें आंगनवाड़ी भवन नाली निर्माण कार्य का गौठान निर्माण कार्य मुक्तिधाम खाद्य गोदाम धान हेतु चबूतरा इत्यादि अनेकों कार्य पिछले 1 वर्ष में संपन्न हुए जिसमें ग्राम पंचायतों में विकास तो दिखी किंतु इस विकास से कार्य एजेंसी सरपंच को कर्ज का बोझ सहना पड़ रहा है। लगभग सभी ग्राम पंचायतों में लाखों रुपए के कर्ज के तले सरपंच दबे हुए हैं उक्त निर्माण कार्यों के मनरेगा का राशि पिछले 1 वर्ष से लंबित है और कार्य पूर्ण हो चुके हैं ऐसी स्थिति में सरपंचों का लाले पड़ना लाजमी है हम समस्त सरपंचों की स्थिति बहुत ही दयनीय हो चुके हैं जिसके लिए हम दीपावली के समय जनपद पंचायत को उक्त संबंध में ज्ञापन सौपे थे तथा जिला पंचायत को भी जानकारी दिए थे किंतु आज पर्यंत तक उक्त राशि पर शासन प्रशासन द्वारा किसी प्रकार से बात नहीं बनी एक बार पुनः निवेदन कि शासन उक्त निर्माण कार्यों की राशि जल्द से जल्द प्रदान करें।
चार भाठा सरपंच धर्मेन्द्र साहू

Facebook Conversations