छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा ने आज प्रदेश के यशस्वी  मुख्यमंत्री अदारणीय विष्णुदेव साय से भेंटकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं...
त्वरित खबरें - सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

रायपुर। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष  नीलू शर्मा ने आज प्रदेश के यशस्वी  मुख्यमंत्री अदारणीय विष्णुदेव साय जी से भेंटकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास की ओर अग्रसर है।  शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के सुशासन में छत्तीसगढ़ में हर वर्ग को समान अवसर मिल रहा है। किसान, मातृशक्ति, युवा और व्यापारी सभी वर्गों के उत्थान के लिए योजनाएँ संचालित की जा रही हैं। उनके नेतृत्व में प्रदेश की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ हो रही है और सामाजिक समरसता भी मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की दूरदर्शी नीतियों से छत्तीसगढ़ पर्यटन, उद्योग और कृषि क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खुल रहे हैं। प्रदेश की जनता को भरोसा है कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ और अधिक प्रगति करेगा और देश के विकसित राज्यों की श्रेणी में अपनी पहचान बनाएगा।   शर्मा ने कहा कि उनका जीवन प्रदेशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ निरंतर विकास पथ पर आगे बढ़ता रहेगा।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations