छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले की पंडरिया थाना पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है.
त्वरित खबरे -

 

कवर्धा. छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले की पंडरिया थाना पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम अलीसान खान है, जो मुंबई का रहने वाला है. उसने कवर्धा जिले की रहने वाली नाबालिग लड़की से फेसबुक के जरिए दोस्ती की थी, जिसके बाद नाबालिग को कुछ अभद्र व आपत्तिजनक फोटोग्राफ के जरिए ब्लैकमेल करने लगा. आरोपी फोटो के जरिए पीड़िता का शारीरिक शोषण कर रहा था, जिसके बाद पीड़िता ने पूरे मामले की जानकारी परिजनों को दी. जिसके बाद थाने में शिकायत की गई थी.

शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को उसके लोकेशन के आधार पर गिरफ्तार किया है. उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है. पंडरिया थाने में नाबालिग बालिका के परिजनों द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. इसके बताया गया था कि नाबालिग बालिका के द्वारा बताया गया कि फेसबुक के माध्यम से अलीसान खान पिता अफजल खान उम्र 24 से उसकी दोस्ती हुई थी. अलीसान द्वारा आए दिन तुमसे मिलना है. यदि तुम नहीं मिली तो तुम्हारे बहुत से आपत्तिजनक फोटो इंटरनेट के माध्यम से वायरल कर दूंगा, कहकर जबरदस्ती दबाव बनाकर नाबालिग बालिका से मुलाकात कर शारीरिक संबंध बनाया है.

टीम बनाकर किया गिरफ्तार

      पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट पर थाना पंडरिया में धारा 376 (2) N, 294, 506 भादवि, 4,6 पाक्सो एक्ट, 3(2)v sc/st act. कायम कर विवेचना में लिया गया था. थाना प्रभारी मुकेश यादव ने विशेष टीम गठित कर आरोपी का पता तलाश करने थाना क्षेत्र एवं अन्य जिले व अन्य राज्यों में विशेष टीम भेज कर आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था. जिस पर आरोपी का मुबई महाराष्ट्र में होने की सूचना प्राप्त हुई. पुलिस टीम के द्वारा आरोपी को धर दबोचा गया. आरोपी अलीसान खान पिता अफजल खान उम्र 24 साल साकिन यादव चाल बैरमबांग जोगेश्वरी बेस्ट मुंबई महाराष्ट्र को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations