दुर्ग 2 मई

नगर पालिक निगम, दुर्ग द्वारा नगर निगम के सभी 60 वार्डो में महापौर धीरज बाकलीवाल एवं निगमायुक्त हरेश मंडावी की परिकल्पनानुसार मन को मोह लेने वाले ब्यूटीफिकेशन पाॅईंट में बनवाये गये है I गौर करने वाली बात यह है कि पहले यह ब्यूटीफिकेशन पाॅईंट पर वार्ड के नागरिक अपने-अपने घरो का कचरा फकेते थे एवं उस जगह मे गंदगी का आलम रहता था बदबू से वार्ड में रहने वाले रहवासी परेशान रहते थे । लेकिन निगम आयुक्त श्री हरेश मंडावी के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी गिरीश दीवान एवं सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली एवं पी0आई0यू0 शेखर वर्मा एवं निगम के सभी इंजिनियर एवं अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने वार्ड में रहने वाले नागरिको को प्रथम चरण में उक्त स्थलों में कचरा नही फेकने हेतु समझाईश दी गई है । दो-चार बार समझाईश के बाद वार्डो में नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा आदतन कचरा फेकने वालो को समझाईश के साथ-साथ जुर्माना लगाकर उनकी कचरा फेकने की आदतों में सुधार कर उस जगह में ब्यूटीफिकेशन पाॅईंट बनाया गया है । जो देखते ही बनते है जिसमें लोगो की स्वच्छता के प्रति जागरूक कर अपने वार्ड एवं शहर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने की मुहिम भी कि गई है । आज जिस जगह में वार्डवासी पहने नाक सिकुडते थे वहां पर अब लेने लगे है सेल्फी एवं परिवार के साथ बिता रहे है समय । यह सब कार्य महापौर धीरज बाकलीवाल एवं निगम आयुक्त हरेश मंडावी के अथक प्रयासो से ही हो पाया है । आज दुर्ग शहर ने पूरे देश में स्वच्छता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है । आज शहर विधायक अरूण वोरा एवं शहर के सभी गणमान्य जन प्रतिनिधिगण एवं नागरिक भी शहर में चल रहे स्वच्छता अभियान को लेकर आम नागरिको को जागरूक कर रहे है क्योकि शहर स्वच्छ होगा तो शहर निरोगी होगा । शहर के लोग स्वस्थ रहेंगे एवं घर परिवार खुशहाल होगा । शहर अब कूड़ेदान मुक्त शहर होकर आकर्षक व मनमोहक चित्रकारी में तब्दील हो गया है I जहाँ पर आम लोग समय व्यतीत कर रहे है I सेल्फी जोन आने जाने वाले लोगों के लिए कौतूहल का विषय बना हुआ है बच्चे चिड़ियाघर की तरह आनंद ले रहे है बड़े बुजुर्गों के लिए यह स्थान समय बिताने वाला बन गया है I

Facebook Conversations