दुर्ग/ 8 मार्च शहर विधायक अरुण वोरा के मंशा के अनुरूप महापौर धीरज बाकलीवाल और आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देश पर दीनदयाल अंत्योदय योजना- राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की टीम द्वारा वार्ड 9 में शिव मंदिर के पास से स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर विश्वनाथ पाणिग्रही की अगुवाई में स्व सहायता समूह की महिलाओं को साथ लेकर स्वच्छता को लेकर जागरूकता हेतु रैली का आयोजन किया गया। स्वच्छता रैली में महिलाओं द्वारा नारे लिखे हुए तख्ती स्वच्छ भारत अभियान हम सब की पहचान, नर हो या नारी स्वच्छता हम सबकी जिम्मेदारी, जैसे उद्देश्य को लेकर वार्ड क्रमांक 9 की प्रत्येक गली में रैली निकालकर तथा घर-घर दस्तक देकर सूखा कचरा- गीला कचरा अलग - अलग कर स्वच्छता दीदियों को देने हेतु आग्रह किया गया। जिससे नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत प्रत्येक वार्ड के लोग जागरूक होकर अपने - अपने वार्ड को स्वच्छ बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। और अपने शहर को स्वच्छ भारत अभियान में प्रथम स्थान प्राप्त कर सके इसके लिए हर घर के हर व्यक्ति को जागरूक किया जा रहा है।कार्यक्रम को सफल बनाने में विंदेश्वरी देशमुख, रूपा बिजोरा, संतोष कसार , अनु कसार, विज्ञानी शर्मा, अंजू लता देशमुख, सुनंदा फुलझेले, मीना गजेंद्र , रोशनी हिरवानी, सुरेखा खुटेल ल, उषा सिंह चौहान , अंजनी वर्मा, लक्ष्मी ठाकुर सहित डे- एन यू एल एम के सभी सामुदायिक संगठक तथा वार्ड के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में वार्ड के सीआरपी श्रीमती अंबा ठाकुर का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ । स्वच्छता रैली में एचडीएफसी बैंक दुर्ग से श्रीमती निखत परवीन भी समूह की महिलाओं के साथ लोगो को जागरूक कर रही है
त्वरित ख़बरें - वार्ड के प्रत्येक गली में रैली निकालकर घर-घर दस्तक, सूखा कचरा- गीला कचरा अलग - अलग कर स्वच्छता दीदियों को देने हेतु आग्रह किया:

Facebook Conversations