12 मार्च 2023
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित पर इन दिनों दुखों का पहाड़ टूट गया है। उनकी मां को सोमवार सुबह निधन हो गया। हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री अचानक हुई सतीश कौशिक की मौत से स्तब्ध थी। इसी बीच माधुरी की मां के निधन की खबर ने सभी को दुखी कर दिया है। एक्ट्रेस उनकी मां के काफी करीब थीं। मां के निधन की खबर से माधुरी काफी दुखी हैं।
91 साल की उम्र में हुआ माधुरी की मां का निधन
वीरल भयानी की खबर के अनुसार माधुरी दीक्षित का आज यानी 12 मार्च 2023 की सुबह 8.40 बजे निधन हो गया। एक्ट्रेस की मां स्नेहलता देशमुख की उम्र 91 साल थी। मंगलवार मुंबई के वर्ली में उनका अंतिम संस्कार होगा। माधुरी दीक्षित उनकी मां के काफी करीब थीं ऐसे में उनके निधन की खबर से माधुरी काफी दुखी और स्तब्ध हैं। करियर की शुरुआत में माधुरी हर पल अपनी मां के साथ रहती थीं ऐसे में अब वो उन पलों को याद कर दुखी हो रही हैं।
मां के साथ मनाया उनका आखिरी जन्मदिन
माधुरी ने पिछले साल जून में मां के साथ काफी अच्छेसे उनका बर्थडे सेलिब्रेट किया था। अपनी मां के साथ एक पिक्चर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, 'हैप्पी बर्थडे आई! कहते हैं कि एक मां एक बेटी की सबसे अच्छी दोस्त होती है। वे वाकई सही कहते हैं। आपने मेरे लिए जो कुछ भी किया है, आपने जो सबक सिखाया है, वह आपके लिए मेरे लिए सबसे बड़ा उपहार है। मैं आपके केवल अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना करती हूं।'
माधुरी के करियर में मां का रहा बड़ा योगदान
माधुरी दीक्षित के करियर के शुरुआती समय में उनकी मां ने काफी साथ दिया था। फिल्म की शूटिंग से लेकर इवेंट तक, माधुरी की मां हमेशा उनके साथ रहती थीं। एक्ट्रेस उनकी मां के काफी करीब थीं। माधुरी के अनुसार उनकी मां ने ही उन्हें जमीन से जुड़े रहना सिखाया।

Facebook Conversations