सितम्बर 9, 2022
एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) के फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है. सामंथा जल्द ही हिंदी फिल्मों में अपनी पारी शुरू करने के लिए तैयार हैं. स्त्री (Stree) फेम अमर कौशिक निर्देशित फिल्म में सामंथा लीड हीरोइन के रूप में नजक आएंगी. लीड हीरोइन के रूप में यह उनकी पहली हिंदी फिल्म होगी. खबर है कि इसके हीरो Ayushman Khurana हैं.
सामंथा रूथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) ने फिल्म पुष्पा में आइटम डांस ऊ अंतवा से युवाओं में क्रेज पैदा कर दिया था. इससे पहले वह वेब सीरीज द फैमिली मेन (The Family Man) में नजर आई थीं, लेकिन उनके सारे डायलॉग्स तमिल में थे. अमर कौशिक की पिछली फिल्म स्त्री की तरह यह फिल्म भी हॉरर कहानी ही रहेगी. मतलब साफ है कि जो दर्शक उनके ठुमकों और अदाओं पर फिदा थे, वह उनकी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म में उन्हें देख कर डरेंगे.
लोक कथा पर फिल्म
सामंथा इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू के साथ ही डबल रोल में नजर आने वाली हैं. एक रोल होगा राजकुमारी का और दूसरा रोल भूतनी का. फिल्म में आयुष्मान, सामंथा के प्रेमी के किरदार में नजर आएंगे. फिल्म की कहानी राजस्थान की एक लोक कथा पर आधारित है. फिल्म का नाम अभी तक तय नहीं किया गया है.
सामंथा के करीबियों की मानें तो वह अपने किरदारों में एक्सपेरिमेंट करने में विश्वास रखती हैं. अलग तरह के रोल करना उन्हें पसंद है. इसलिए जब उन्होंने इस फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी, तो तुरंत हां कर दी. यह रोल उनके लिए काफी एक्साइटिंग था. एक तो हॉरर फिल्म और उस पर डबल रोल, जो उन्होंने आज तक नहीं किया था.
तेलुगु में हॉरर
वैसे इससे पहले वह तेलुगू में अपने एक्स-ससुर नागार्जुन के साथ राजू गरी गधी 2 कर चुकी हैं, जो एक हॉरर फिल्म थी. सामंथा की इस फिल्म का पेपरवर्क पूरा हो चुका है तथा शूटिंग की डेट्स भी फाइनल कर ली गई हैं. इस साल के अंत तक फिल्म की शूटिंग शुरू होगी. 2023 सेकंड हाफ में फिल्म को रिलीज किए जाने की योजना है.
चर्चा है कि सामंथा ने अपनी दूसरी हिंदी फिल्म भी साइन कर ली है. यह एक माइथोलॉजिकल एपिक फिल्म होगी, जिसे 2023 में शुरू किया जाएगा. सामंथा के अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ करण जौहर (Karan Johar) की फिल्म साइन करने की भी बातें हो रही हैं.

Facebook Conversations