कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग सड़क एवं भवन संभागीय कार्यालय दुर्ग छ ग के सलाना प्राप्त बजट और व्यय कि जानकारी सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत ली गई है वित्तिय वर्ष 2021 = 22 जिसमें आय व्यय पत्रक के अनुसार माह अक्टूबर 2021 नवम्बर ,2021 के अनुसार कोविड 19 उपचार के लिए कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग दुर्ग को मांग संख्या 67 2059 01 053 0000 6441 24 003 मे 100.00 लाख रुपया आबंटन था । अप्रेल 2021 से अक्टूबर 2021 तक 99.91 लाख रुपए का व्यय लोक निर्माण विभाग दुर्ग द्वारा किया गया है ।
मांग संख्या 67 2059 60 053 0000 7755 24 012 व्ही आई पी गेस्ट हाउस में व्यय के लिए 231.63 लाख ₹ अप्रेल 2021 से नवम्बर 2021तक वी आई पी गेस्ट हाउस में 231.63 लाख रूपया वी आई पी गेस्ट हाउस में खातिरदारी में व्यय किया जा चुका है ।
लोक निर्माण विभाग दुर्ग में रिहायशी इमारत विशेष मरम्मत के लिएं मांग संख्या 81.34 लाख आबंटन दिया गया ।माह नवम्बर 2021 तक 76.80 का व्यय किया गया ।
लोक निर्माण विभाग सड़क एवं भवन संभागीय कार्यालय दुर्ग ने
मांग संख्या 67 4250 अन्य सामाजिक सेवाओ पर पूंजीगत परिव्यय औधोगिक प्रशिक्षण में बजट वर्ष 2021 22 में आबंटन प्राप्त हुआ 53.37 लाख चौंकाने वाली बात है आय से अधिक 01 लाख रुपया खर्च किया गया । यह बताना जरूरी होगा सूचना के अधिकार अधिनियम लागू करने का उद्देश्य है पारदर्शिता के लिए लोक निर्माण विभाग सड़क एवं भवन संभागीय कार्यालय दुर्ग में जानकारी देने में लेने में व्यायाम करना पड़ता है । सरलता से जानकारी देना चाहिए।

Facebook Conversations