भिलाई नगर निगम जनादेश:-70 वार्डों के लिए सुबह 9 बजे से गिनती शुरू;
त्वरित ख़बरें - भिलाई नगर निगम जनादेश:70 वार्डों के लिए सुबह 9 बजे से गिनती शुरू; 318 प्रत्याशी मैदान में, दोपहर बाद मिलने लगेंगे नतीजे

भिलाई नगर निगम जनादेश:-70 वार्डों के लिए सुबह 9 बजे से गिनती शुरू;

भिलाई नगर निगम के 70 वार्डों के लिए चुनाव लड़ रहे पार्षद प्रत्याशियों की किस्मत की पेटी आज खुलेगी। यहां से भाजपा-कांग्रेस के 139 प्रत्याशियों को मिलाकर कुल 318 प्रत्याशी मैदान में थे। इन उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान कराने के लिए 463 मतदान केंद्र बनाए गए थे। इसमें 3 लाख 797 महिला और 3 लाख 7 हजार 579 पुरुष मतदाता सहित कुल 6 लाख 8 हजार 397 मतदाताओं में से 62.19 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया है। जनता ने किस प्रत्याशी को कितना मत दिया है इसकी गिनती 23 दिसंबर को सुबह 9 बजे शुरू हो गई है। भिलाई नगर निगम के लिए डाले मतों की गिनती कल्याण महाविद्यालय सेक्टर-7 में होगी।

दोपहर बाद तक आने लगेंगे नतीजे

निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों ने बताया, मतगणना का काम सुबह 9 बजे से शुरू होगा। प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधियों के सामने स्ट्रांग रूम और मतपेटियों को खोला जाएगा। उसके बाद मतपत्रों का बंडल बनाया जाएगा। इस प्रक्रिया में एक घंटा समय लग सकता हैं। उसके बाद वास्तविक मतगणना शुरू होगी। मतगणना कई चरणों में होगी। उम्मीद जताई जा रही है दोपहर बाद तक नतीजे आने शुरू हो जाएंगे।

सीसीटीवी कैमरे से होगी सभी केंद्रों में निगरानी

मतगणना केंद्र में सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। इस कैमरे से प्रत्येक मतगणना कक्ष और बाहर होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। स्ट्रांग रूम में मतपेटियां कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना कक्ष में सुबह लाई जाएगी। मतगणना केंद्र के भीतर कोविड गाइड लाइन का पालन किया जाएगा। प्रत्येक टेबल में एक सुपरवाइजर होंगे और उनके दो सहायक होंगे।

जीत के बाद प्रत्याशियों को सर्टिफिकेट होंगे जारी

जीतने वाले प्रत्याशियों को सर्टिफिकेट भी देने की व्यवस्था मतगणना केंद्र में की गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी खेमलाल वर्मा ने बताया कि जीतने वाले प्रत्याशियों को रिटर्निंग अफसर सर्टिफिकेट वितरण भी शुरू कर देंगे। मतगणना परिसर के भीतर प्रत्याशियों को विजयी जुलूस नहीं निकाल सकेंगे। इसे लेकर क्षेत्र को प्रतिबंधित किया गया है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations