भारत की 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जिला मसीही समाज के अध्यक्ष तथा ईसाई समुदाय की ओर से शुभकामना दी
त्वरित खबरे :

1/अगस्त/2022

भारत की 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जिला मसीही समाज के अध्यक्ष रेव्ह. डॉ.सुमन लाल ने ईसाई समुदाय की ओर से नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बनने पर बधाई एवं आगामी कार्यकाल के उत्कृष्ठ नेतृत्व के लिए शुभकामनाएं दी। मसीही समाज के पासबान अतुल्य प्रशांत मसीह ने कहा कि हमें आशा है कि श्रीमती मुर्मू के नेतृत्व में हमारा भारत देश और भी नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर होता जाएगा। इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक के जिला उपाध्यक्ष आशीष यूसुफ ने कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व की बात है कि पहली बार आज एक आदिवासी महिला भारत की राष्ट्रपति बनी हैं। यह आज के भारत में ही मुमकिन है।

इसी उपलक्ष्य में अखिल भारतीय ईसाई अधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजीव कुरियाकोस ने श्रीमती मुर्मू को भारत देश की प्रथम नागरिक बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर चर्च में रेव्ह. डॉ. विन्सेंट नाग द्वारा भारत के चहुंमुखी विकास एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की गई। जिले के विभिन्न चर्चों के पास्टरगण रेव्ह. सुनील गोटलिब, हेमंत नंदा, सुरेश दीप, पंचम सोनी, जॉय जार्ज आदि मौजूद रहे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations