भाजपा नेता के गिट्टी खदान में पोकलेन मशीन पलटी,
त्वरित खबरे- मौके पर दबने से 22 वर्षीय चालक की दर्दनाक मौत

भुरभुसी में संचालित गिट्टी खदान किसी भाजपा नेता वैभव गोलछा का है। मशीन में दबने से चालक 22 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई है।

राजनांदगांव/ अंबागढ़ चौकी. राजनांदगांव जिले के अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र के ग्राम भुरभुसी में संचालित गिट्टी खदान में एक चैन पुल्ली 210 पोकलेन मशीन के पलटने से चालक की मौत हो गई है। घटना शुक्रवार शाम 7 बजे के बाद की बताई जा रही है। सूचना के बाद पहुंची अंबागढ़ चौकी पुलिस ने जांच करते हुए पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। जांच में किसी तरह गड़बड़ी पाई जाती है, तो उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी।

बलरामपुर का रहने वाला था युवक

मिली जानकारी अनुसार भुरभुसी में संचालित गिट्टी खदान किसी भाजपा नेता वैभव गोलछा का है। वहां देर शाम को पोकलेन मशीन का चालक बलरामपुर जिले के ग्राम केसारी निवासी 22 वर्षीय लिखराज पिता रामरतन धु्रवे पोकलेन मशीन को खेत के किनारे निकाल रहा था। इस बीच उसे खेत की गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाया और पोकलेन मशीन खेत की ओर पलट गई। मशीन में दबने से चालक 22 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations